फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   women kept fast

महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

Thu, 09 Sep 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
women kept fast
बलरामपुर। कजरी तीज पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना की। शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजन अर्चना कर भक्तों ने परिवार की खुशहाली व सुख समृद्घि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

बताया जाता है कि देवी पार्वती ने इस दिन कठोर तपस्या कर इसी दिन भगवान शिव को प्राप्त किया था। ऐसी मान्यता है कि कजरी तीज के दिन भगवान शिव एवं माता पार्वती का संयुक्त रूप से पूजा अर्चना करने पर भक्तों के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है। कुंवारी कन्याओं को अच्छा वर मिलता है।
विज्ञापन

इसी मान्यता के अनुरूप गुरुवार को कजरी तीज पर्व मनाया गया। नगर के झारखंडी मंदिर, झारखंडेश्वर महादेव मंदिर धर्मपुर, रेणुका नाथ मंदिर, पचपेड़वा के शिवगढ़ धाम, शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर स्थित शिवालय, उतरौला के दुखहरण नाथ मंदिर, बिजलीपुर स्थित शिवालय एवं राजापुर भरिया स्थित कल्पेश्वर नाथ मंदिर सहित सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, पूजन, अर्चन करके परिवार की खुशहाली एवं सुख समृद्घि का आशीर्वाद मांगा। सुहागिनों ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव एवं माता पार्वती की तीन बार पूजा अर्चना की और पति के लंबी आयु के लिए आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed