फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   women,elecation

चुनाव में निर्णायक रहेगी महिलाओं की भागीदारी

Fri, 14 Jan 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
women,elecation
बलरामपुर। जिले की चारों विधानसभा सीटों में आधी आबादी की भागीदारी चुनाव में हार जीत तय करने में निर्णायक साबित होगी। इसके चलते ही चुनाव मैदान में जोर अजमाईश की तैयारियों में जुटी सभी पार्टियां मतदाता सूची में शामिल 7.30 लाख महिला वोटरों को अपने पाले में साधने में जुटी हैं। इसके लिए सभी पार्टियां की तरफ से उनके हक की लड़ाई लड़ने का दम भरा जा रहा है। आधी आबादी ने बढ़ती महंगाई से बिगड़े किचन के बजट को इस बार चुनाव में प्रमुख मुद्दा होने का संकेत देना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले के 1857 पोलिंग बूथों पर छठवें चरण के दौरान तीन मार्च को विधानसभा चुनाव के लिए तुलसीपुर, गैसड़ी, उतरौला व अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित बलरामपुर विधानसभा सीट के लिए मतदान होगा। चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 16,01,577 वोटरों को अपना नुमाइंदा चुनना है। इसमें 8,71,469 पुरुष, 7,30,008 महिला और 100 थर्ड जेंडर वोटर हैं। बीते काफी समय से रसोई गैस सिलेंडर, दाल, तेल व सब्जियों की बढ़ती कीमतों से बिगड़ा किचन का बजट आधी आबादी को काफी परेशान कर रहा है। जिला प्रशासन की तरफ से भी स्वीप के तहत विधानसभा चुनाव के मतदान में महिलाओं ही हिस्सेदारी को शत प्रतिशत बनने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की अपील
विधानसभा चुनाव 2022 में वोटरों से मतदान दिवस पर बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करने की अपील की जा रही है। वोटरों को जागरुक बनाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। अधिक से अधिक वोटरों को मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता निभानी होगी। श्रुति, डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed