{"_id":"5e4d6f428ebc3ef2ca00914a","slug":"woman-injured-in-leopard-attack-balrampur-news-lko5094736193","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के हमले में महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के हमले में महिला घायल
विज्ञापन
बलरामपुर। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के पटोहाकोट गांव की महिला पर घर वापस लौटते समय घात लगाए तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। इलाज के लिए घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुओं के लगातार हमले को लेकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। तेंदुए को हमले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों से कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के पटोहाकोट निवासी सीताराम शर्मा ने बुधवार को बताया कि अपनी पत्नी सीतापती (40) के साथ तुलसीपुर बाजार से घर वापस आ रहे थे। दरिहरपुर गांव के पास पहले घात लगाए बैठे तेंदुए ने उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। तेंदुुए के हमले में सीतापती के पैर जख्मी हो गए। ग्रामीणों की मदद से सीतापती को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया गया और जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
चार दिन पूर्व बरगदही निवासी राजा सिंह व मंशराम पर भी इसी जगह पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। लगातार तेंदुए के हमले को लेकर आसपास के गांवों में दहशत व्याप्त है। भयभीत ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। ग्रामीण रामजी, राधेश्याम, प्रधाने यादव, मंगल देव सिंह व राम नरायन यादव आदि ने वन विभाग के अफसरों से तेंदुए को पकड़वाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
बरहवा रेंजर राकेश सिंह ने बताया कि मौके पर पद चिन्ह जुटाने के लिए वन विभाग के कर्मियों की टीम भेजी गई है। पद चिन्ह के आधार पर जानवर की पहचान की जाएगी। रेंजर ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।