{"_id":"6732477e0005c854ad01e1f8","slug":"woman-injured-by-leopard-attack-balrampur-news-c-99-1-brp1002-116976-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तेंदुए के हमले से महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तेंदुए के हमले से महिला घायल
Mon, 11 Nov 2024 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बनकटवा रेंज अंतर्गत चौधरीडीह झरिहाडीह गांव में तेंदुए की फिर से दस्तक ने ग्रामीणों को परेशान कर दिया है। रविवार की रात करीब 12 बजे बरामदे में 11 वर्षीय बेटे के साथ सो रही 50 वर्षीय ज्ञानादेवी पर तेंदुआ ने हमला कर घायल कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर परिजन दाैड़ पड़े। इस बीच तेंदुआ भाग निकला।
झरिहाडीह गांव निवासी अजय कुमार ने बताया कि रविवार की रात उसकी पत्नी ज्ञाना देवी बरामदे में 11 वर्षीय बेटे लवकुश के साथ सो रही थी। तभी तेंदुआ ने उस पर हमला बोल दिया। इससे वह घायल हो गई। उसकी चीख पुकार सुनकर पास में सो रहा बेटा भी जग गया। घर के अन्य परिजन तथा आसपास के ग्रामीण लाठी डंडा लेकर पहुंचे। तेंदुआ का पीछा किया तो वह कुछ दूर जाने के बाद पहाड़ी नाला गौरिया की झाड़ियों में चला गया। सूचना पर पहुंचे वन रक्षक राजू यादव,राज प्रताप गुप्ता ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा में भर्ती कराया है। उप प्रभागीय वनाधिकारी एमबी सिंह का कहना है कि महिला पर वन्यजीव के द्वारा हमला करने की जानकारी मिली है। टीम मौके पर भेजी गई है।
तेंदुआ पकड़ने की मांग
- ग्रामीण बाबूराम, शेषमनि, मोहन, रक्षाराम, जगराम, मेवालाल, मलहूराम, दाताराम आदि ने बताया कि जंगल नजदीक होने के कारण आए दिन तेंदुआ गांव के पास घूमता रहता है। छुट्टा मवेशी व बकरी को निवाला बना रहा है। ऐसे में तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग को विशेष प्रयास करना चाहिए।