फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Woman dies of Corona, 140 positive

कोरोना से महिला की मौत, 140 मिले पॉजिटिव

Mon, 19 Apr 2021 10:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of Corona, 140 positive
बलरामपुर। जिले में सोमवार को आई रिपोर्ट में 140 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। कोरोना से नगर के भगवतीगंज निवासिनी एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि लोगों की लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण जिले में तेजी से बढ़ रहा है। नगर के भगवतीगंज निवासी शुभावती जायसवाल (70) बुखार, खांसी व सांस लेने में परेशानी होने पर 14 अप्रैल को संयुक्त जिला चिकित्सालय के एल-2 कोविड चिकित्सालय भर्ती कराया गया था। 19 अप्रैल को इलाज के दौरान शुभावती की मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को आई रिपोर्ट में भगवतीगंज में 12, कोटा गैड़ास बुजुर्ग में 7, नईबस्ती बलरामपुर में 5, खलवा बलरामपुर में 4, गदुरहवा बलरामपुर, चीनी मिल भगवतीगंज, फुलवरिया बाईपास बलरामपुर, भोजपुर गैसड़ी, रतनपुर गैसड़ी व कोड़री हरैया सतघरवा में 3-3 तथा बालार्क होटल बलरामपुर, शेखरपुर बलरामपुर ग्रामीण, सिविल लाइन बलरामपुर, जमालपुर बलरामपुर, चौक बाजार बलरामपुर, बहादुरपुर श्रीदत्तगंज, श्रीदत्तगंज बाजार, बगसारी हरैया सतघरवा, मथुरा बाजार, महादेव तुलसीपुर, रमवापुर चौधरीडीह, रेड़वलिया उतरौला व चंददीपघाट उतरौला में 2-2 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग, रेहरा बाजार व बलरामपुर ब्लाक के तमाम गांवों में कुल 140 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार किया जा रहा है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।

इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 3376 हो गई है। 2529 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 42 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 805 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed