Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Woman dies from chickenpox

Balrampur News: चिकनपाॅक्स से पीड़ित महिला की मौत

Thu, 22 Jan 2026 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
Woman dies from chickenpox
बलरामपुर के साहेबनगर गांव का निरीक्षण करते सीएमओ व अन्य ।-स्रोत: विभाग
महराजगंज तराई। तुलसीपुर क्षेत्र के साहेबनगर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। कुछ दिन पहले मृतका सहित उसके परिवार में पांच सदस्य चिकनपॉक्स से पीड़ित थे। हालांकि इलाज के बाद महिला स्वस्थ हो गई थी। 20 जनवरी को अचानक पेट में दर्द शुरू हुआ और दूसरे दिन उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग भी चिकनपॉक्स से महिला की मौत नहीं मान रहा है।
विज्ञापन

तुलसीपुर ब्लॉक क्षेत्र के साहेबनगर गांव में बीते सप्ताह तीन भाई शकील शाह (25), सलाहू (30) व शहजाद (23), शहजाद की पत्नी हबीबुनिशा (26) व सलाहू का बेटा खुशुबुद्दीन (10) चिकनपॉक्स से ग्रसित पाए गए थे। 15 जनवरी को सीएमओ डॉ. मुकेश रस्तोगी ने तुलसीपुर सीएचसी अधीक्षक के साथ गांव का निरीक्षण कर नौ लोगों में चिकनपॉक्स होने की रिपोर्ट जारी की थी। लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की थीं। 21 जनवरी को संदिग्ध परस्थितियों में हबीबुनिशा (26) की मौत हो गई। मृतका के पति शहजाद ने बताया कि उनकी पत्नी हबीबुनिशा कुछ दिन पहले चिकन पॉक्स बीमारी से पीड़ित थीं। उधर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर अपने स्तर से जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग नहीं मान रहा चिकन पॉक्स से मौत
स्वास्थ्य विभाग महिला की मौत चिकन पॉक्स से होने की पुष्टि नहीं कर रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्रेसनोट जारी करते हुए इस बात से इन्कार किया। सीएमओ ने बताया कि मृतका के पति शहजाद से पूछताछ में पता चला है कि हबीबुनिशा को 20 जनवरी की रात आठ बजे पेट में अत्यधिक दर्द उठा था। करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि महिला तबीयत कुछ समय से खराब चल रही थी। उनका इलाज नूर सबा हेल्थ सेंटर एवं जच्चा-बच्चा केंद्र पर डॉ. इमरान कर रहे थे। महिला 15 अक्तूबर 2025 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज तराई में एक बच्चे को भी जन्म दिया था। महिला को पूर्व में ल्यूकोरिया बीमारी थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर के अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र ने बताया कि चिकित्सीय अभिलेख व अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट परीक्षण से महिला की मौत का संभावित प्रारंभिक कारण पेट में सूजन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed