{"_id":"607daef48ebc3e8d0472a161","slug":"woman-death-in-saving-two-thousand-rupees-burning-in-fire-balrampur-news-lko5749013129","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में जल रहे दो हजार रुपये बचाने के प्रयास में गई महिला की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में जल रहे दो हजार रुपये बचाने के प्रयास में गई महिला की जान
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। रतनवा गांव के मजरा भवानीडीह में सोमवार को एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते करीब 17 घर जलने लगे। इस दौरान घर में रखे दो हजार रुपये निकालने के प्रयास में एक महिला की जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। क्षति के आंकलन करने के लिए उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है।
प्रभारी निरीक्षक हरैया थाना सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार को रतनवा गांव के मजरा भवानीडीह में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने जग नरायन, तिलकराम, मंयकर, डॉक्टर, पेशकार वर्मा, फूलचंद, राम विलास वर्मा, चंद्रबली, पवन, मंगरे यादव, रामजी वर्मा, मंगलराम यादव, जगदंबा मौर्य, बाबूराम वर्मा, मंगरे, बेकारू व विक्रम सहित 17 घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
घर में दो हजार नकद रुपये निकालने गई जग नरायन की पत्नी राजरानी (75) अंदर ही फंस गई। जलने व दम घुटने के चलते राजरानी की मौत हो गई है। रामजी वर्मा की एक गाय भी आग की लपटों में झुलस कर मर गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची हरैया थाने की पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
घटना की सूचना सभी पीड़ितों ने सदर एसडीएम को दी। सदर एसडीएम अरुण कुुमार गौड़ ने बताया कि मौके पर हल्का लेखपाल को भेजा गया है। हल्का लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर शीघ्र ही सभी पीड़ितों को सरकारी मदद मुहैया कराई जाएगी।