{"_id":"639caeb4820e527d1730ae55","slug":"winter-hits-patients-cross-500-in-opd-balrampur-news-lko6621964188","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सर्दी की मार, ओपीडी में मरीज 500 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सर्दी की मार, ओपीडी में मरीज 500 पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। मौसम की मार सेहत पर भारी पड़ रही है। जिला मेमोरियल अस्पताल की ओपीडी 500 के पार पहुंच गई है। इसमें से सबसे अधिक मरीज सर्दी, जुकाम व बुखार के आ रहे हैं। इनकी संख्या करीब तीन सौ है। इसे देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
सुबह-शाम सर्द मौसम के बीच दोपहर में धूप निकल रही है। ऐसे में इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ रही है। हाल के दिनों में जिला मेमोरियल अस्पताल की ओपीडी का ग्राफ बढ़ गया है। ओपीडी में प्रतिदिन करीब 500 मरीज आ रहे हैं। इनमें सर्दी-जुकाम, बुखार, डायरिया के सबसे अधिक मरीज हैं। यही नहीं, ठंड के कारण दाद, खाज, खुजली की समस्या वाले भी मरीज आ रहे हैं।
बदलते मौसम में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। पर्चा काउंटर पर सुबह से ही मरीजों की लाइन लग रही है। दवा काउंटर पर भी मरीजों की भीड़ रहती है। जिला संयुक्त अस्पताल में भी यही हाल है।
विज्ञापन
17 नवंबर से सात दिसंबर के बीच जिला अस्पताल में विभिन्न बीमारी से आठ लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसमें तीन ऐसे हैं, जो दिल की बीमारी से ग्रसित थे।
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. रमेश पांडेय का कहना है कि इस समय ठंड से बचने का प्रयास करें। बिना ऊनी कपड़े के बाहर न निकलें। कमरे का तापमान सही रखें। बुजुर्ग सूर्योदय होने के बाद ही बिस्तर से उठें। पौष्टिक आहार लें, गर्म पेय पदार्थ का सेवन करें। समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह लें।