फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   wine

मतदान के 48 घंटे पूर्व बंद हो जाएंगी मदिरा की दुकानें

Sat, 12 Feb 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
wine
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव में मतदान व मतगणना से 48 घंटे पूर्व मदिरा व भांग की सभी दुकानें बंद रखी जाएंगी। शुक्रवार को जिला मजिस्ट्रेट ने सभी लाइसेंसधारियों को दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया है। दुकानें खुली होने पर संबंधित के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीएम श्रुति ने शुक्रवार को बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए निर्वाचन क्षेत्र व उसके चारों तरफ आठ किलोमीटर परिधि में मतदान से 48 घंटे पहले मदिरा की सभी दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया गया है। मतदान व मतगणना से 48 घंटे पहले देशी व विदेशी शराब, बीयर, मॉडलशॉप व भांग आदि की सभी थोक व फुटकर दुकानों को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन

27 फरवरी 2022 को गोंडा व श्रावस्ती में मतदान होने के चलते दोनों जिलों की सीमाओं से आठ किलोमीटर परिधि में 27 फरवरी शाम छह बजे तक या मतदान समाप्ति तक दुकानों को बंद रखना होगा। तीन मार्च को बलरामपुर में मतदान होगा जिसके चलते मदिरा की सभी थोक व फुटकर दुकानें एक मार्च की सायं छह बजे से तीन मार्च को छह बजे या मतदान समाप्त होने तक बंद रहेंगी। 10 मार्च को मतगणना होने के चलते मदिरा आदि की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed