फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Will get relief from jam, e rickshaw will run route wise

Balrampur News: जाम से मिलेगी निजात, ई रिक्शा रूटवार चलेंगे

Sun, 15 Sep 2024 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 15 Sep 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Will get relief from jam, e rickshaw will run route wise
बलरामपुर। नगर की सड़कों पर जाम की समस्या से निपटने के लिए अब एक नई व्यवस्था की गई है। इसके तहत नगर में चलने वाले सभी ई रिक्शा के लिए अब रूट तय कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि नगर में इस समय करीब 2500 ई रिक्शा चल रहे हैं, जिनके वाहन नंबर, चालक का नाम व मोबाइल नंबर से लेकर मालिकों का पूरा डाटा पूर्व में एकत्र किया गया था। एसपी विकास कुमार के निर्देश पर अब ई रिक्शा संचालन को लेकर नई व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके तहत शहर में चलने वाले ई रिक्शों के चलने के लिए रूट निर्धारित किया जा रहा है। अब गोंडा मार्ग पर चलने वालों के लिए एक नंबर, बहराइच मार्ग के लिए दो और तुलसीपुर मार्ग पर चलने वालों के लिए तीन नंबर रूट रहेगा। यह नंबर संबंधित ई रिक्शा पर लिखवाया जा रहा है। जल्द ही इसे लागू किया जाएगा। इसको लेकर रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed