फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Whose head will be crowned, decision today

Balrampur News: किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

Sat, 13 May 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 13 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Whose head will be crowned, decision today
बलरामपुर। जिले के पांच निकायों में शहर की सरकार के लिए शनिवार को होने वाली मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुल 575 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 52 टेबल पर होने वाली मतगणना से होगा। इसके लिए 330 कर्मचारी लगाए गए हैं। अधिकारियों ने मतगणना स्थल का भ्रमण कर जायजा लिया।
विज्ञापन



बलरामपुर नगर पालिका परिषद की मतगणना भगवतीगंज स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में कराई जाएगी। उतरौला की मो. युसुफ उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला, तुलसीपुर, गैसड़ी व पचपेड़वा नगर पंचायत की मतगणना मंडी समिति तुलसीपुर में कराई जाएगी। सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना के लिए कार्मिकों को छह बजे बुलाया गया है।
विज्ञापन



अध्यक्ष व सदस्य पद की मतगणना एक साथ दो टेबल सटाकर की जाएगी। इसके लिए पांचों निकायों में कुल 52 टेबल लगाई गई हैं। मतगणना के लिए 330 कर्मियों को लगाया गया है। हर टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, तीन गणना सहायक, एक अतिरिक्त गणना सहायक की तैनाती की गई है। मतगणना की वीडियोग्राफी कराने के साथ ही अन्य प्रबंध किए गए हैं। 200 मीटर के भीतर सिर्फ मतगणना से जुड़े लोगों को ही प्रवेश मिल सकेगा। एडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरक्षा में लगाए गए 1200 पुलिस कर्मी
मतगणना के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। 987 कांस्टेबल, छह सीओ समेत 1200 पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। एक कंपनी पीएसी को भी लगाया गया है। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों की ब्रीफिंग कर दी गई है। उन्हें मतगणना के दौरान किस तरह की सतर्कता बरतनी है, इसके बारे में जानकारी दे दी गई है।






बदला रहेगा यातायात
मतगणना के कारण गोंडा रोड पर यातायात बदला रहेगा। फुलवरिया बाईपास से भगवतीगंज के बीच पूरी तरह से यातायात बंद रहेगा। इस रोड से होकर आने वाले वाहनों को बाईपास से डायवर्ट कर दिया जाएगा। वहीं, तुलसीपुर में हरैया चौराहे से लाल चौराहे तक यातायात में बदलाव रहेगा। लोगों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए यातायात पुलिस कर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed