{"_id":"60fee80f8ebc3e58005f10d5","slug":"whoever-worshiped-shivshankar-got-his-salvation-balrampur-news-lko5886016151","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसने पूजा शिवशंकर को उसका ही उद्धार हुआ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसने पूजा शिवशंकर को उसका ही उद्धार हुआ...
विज्ञापन
बलरामपुर। सावन माह के प्रथम सोमवार को जिले के सभी शिवमंदिरों में श्रद्घा का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर पहर से ही शिव मंदिरों में श्रद्घालुओं की भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक व जलाभिषेक कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। जिले के प्रमुख शिवमंदिरों में प्रशासन ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराया।
सनातन धर्म में सावन माह के प्रत्येक सोमवार का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि सावन माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी मनोरथ पूर्ण होते है। सोमवार भगवान शिव का विशेष दिवस माना गया है ऐसे में सावन माह के प्रत्येक सोमवार को भोलेनाथ की पूजा-अर्चना बहुत ही फलदायी मानी गई है।
इसी मान्यता के अनुरुप सावन माह के पहले सोमवार को जिले के सभी शिव मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। नगर के झारखंडी मंदिर स्थित शिवालय में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भोर पहर से ही भक्तों का तांता लग गया। लंबी-लंबी कतारों में लगे महिला व पुरुष ने बारी-बारी से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
नगर के वीर विनय चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में कई भक्तों ने रुद्राभिषेक कराया। मंदिर के उत्तराधिकारी महंत महेंद्र दास जी महराज ने रुद्राभिषेक कर दुनिया में फैले कोरोना वैश्विक महामारी की समाप्ति के लिए प्रार्थना की। राजापुर भरिया जंगल स्थित कल्पेश्वर नाथ मंदिर में भोर पहर से लेकर देर रात तक भक्तों ने जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करके भगवान भोलेनाथ से परिवार के सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
पचपेड़वा स्थित शिवगढ़ धाम में भी भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर व बिजलीपुर स्थित शिवालय तथा उतरौला के दुखहरण नाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर भक्तों ने मानव कल्याण की कामना की।
इसी तरह गैसड़ी, पचपेड़वा, तुलसीपुर, मथुरा बाजार, हरैया, शिवपुरा, ललिया, महराजगंज तराई, बलरामपुर देहात, गौरा चौराहा, श्रीदत्तगंज, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग, रेहरा बाजार, सादुल्लाहनगर, महुआ बाजार व पेहर बाजार स्थित शिवालयों में भी सावन माह के पहले सोमवार को भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के लिए भोर पहर से लेकर देर रात तक भक्तों की भीड़ जुटी रही।
सावन माह के पहले सोमवार को शिवालयों में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मंदिरों में शांति व्यवस्था व कोविड 19 प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए प्रशासन की तरफ से पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। एसपी हेमंत कुटियाल ने राजापुर भरिया के कल्पेश्वर नाथ मंदिर एवं पचपेड़वा के शिवगढ़ धाम में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर सीओ तुलसीपुर प्रभात सिंह आदि मौजूद रहे।