फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Where there is no Pradhan, the ADO (Panchayat) will serve as the administrator

Balrampur News: जहां प्रधान नहीं हैं, वहां एडीओ पंचायत बनेंगे प्रशासक

Wed, 10 Jun 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 10 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Where there is no Pradhan, the ADO (Panchayat) will serve as the administrator
बलरामपुर। जिले की 779 ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक व्यवस्था बदली जा चुकी है। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पंचायतों की जिम्मेदारी प्रधानों को बतौर प्रशासक सौंपी गई है। इसके साथ ही जहां प्रधान न होने की स्थिति में प्रशासनिक समिति काम कर रही है, वहां उसी ब्लॉक के एडीओ पंचायत बतौर प्रशासक काम देखेंगे।
विज्ञापन


प्रशासनिक समिति निष्क्रिय कर दी गई है।जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। ये प्रशासक भी पंचायतों में रोजमर्रा के जरूरी कार्यों की निगरानी करेंगे, लेकिन कोई नया बड़ा फैसला नहीं ले सकेंगे। प्रशासन ने साफ किया है कि पहले से स्वीकृत निर्माण और विकास कार्य पूरे कराए जा सकते हैं, लेकिन नए विकास कार्य शुरू नहीं होंगे।
विज्ञापन


यदि किसी गांव में विशेष परिस्थिति पैदा होती है और नया कार्य कराना जरूरी होता है तो उसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। पंचायतों के खाते से होने वाले खर्चों पर भी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed