फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Whenever there is a loss of religion, the big demons are arrogant.

Balrampur News: जब-जब होई धर्म के हानि, बड़े असुर अधम अभिमानी..

Thu, 14 Dec 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 14 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Whenever there is a loss of religion, the big demons are arrogant.
गैंसड़ी (बलरामपुर)। नगर पंचायत परिसर में आयोजित श्रीराम कथा में संत सर्वेश महाराज ने भगवान के धरती पर अवतार लेने के कारण का वर्णन विस्तार से वर्णन किया। कथावाचक ने कहा कि जब-जब होई धर्म के हानि, बड़े असुर अधम अभिमानी, तब तब प्रभु धरि विविध सरीरा हरहि सदा भव सज्जन पीरा।
विज्ञापन

कथा सुनने के लिए नेपाल से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं का स्वागत भी आयोजकों ने गर्मजोशी के साथ किया। कथावाचक ने बताया कि जब-जब पृथ्वी पर गौ भक्त धर्म के अनुयायियों पर अत्याचार होता है, लोग सताए जाते हैं तब तब भगवान अलग-अलग रूपों में अवतार लेकर आसुरी शक्तियों का दमन करते हैं।
विज्ञापन

बताया कि मनु और सतरूपा ने नैमिष्य धाम में तप किया। इससे प्रसन्न होकर भगवान ने उन्हें दर्शन देकर कहा कि महाराज मनु अगले जन्म में अब आप दशरथ होंगे और सतरूपा कौशल्या बनेगी। फिर राम के रूप में भगवान विष्णु अत्याचारियों का अंत करने को प्रथ्वी पर अवतार लेंगे। हम सभी इसे रामावतार के बतौर जानते हैं। प्रवचन के चौथे दिन डा. भानु तिवारी, सीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह, जितिन सोनी, पवन शुक्ल, नंद किशोर व नेपाल से आए श्रद्धालु हेम राज व पटवारी यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed