फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Wheat procurement: No purchases were made on the first day at 57 procurement centres

गेहूं खरीद : 57 क्रय केंद्रों पर पहले दिन नहीं हुई बोहनी

Mon, 17 Mar 2025 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement: No purchases were made on the first day at 57 procurement centres
लरामपुर के भगवतीगंज में बना गेहूं क्रय केंद्र।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। शासन के निर्देश पर 17 मार्च से गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्रों का संचालन शुरू कर दिया गया। किसानों से उनकी उपज खरीदने के लिए चार क्रय एजेंसियों ने 57 क्रय केंद्र बनाए हैं। गेहूं बेचने के लिए 1222 किसानों ने पंजीकरण कराया है। हालांकि पहले दिन किसी भी क्रय केंद्र पर बोहनी नहीं हुई।
विज्ञापन

न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत किसानों का गेहूं खरीदने के लिए सोमवार से सरकारी क्रय केंद्रों को सक्रिय कर दिया गया। सभी क्रय केंद्रों पर बोरा, पंखा, कांटा व अन्य संसाधन उपलब्ध हैं। 775 गांठ प्लास्टिक बोरे उपलब्ध हैं। जिला प्रशासन ने क्रय केंद्र प्रभारियों को गेहूं खरीद से संबंधित सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

34 के बजाय बनाए गए 57 क्रय केंद्र
पूर्व में गेहूं खरीद के लिए विपणन विभाग ने 34 क्रय केंद्र निर्धारित किए थे। इसमें खाद्य तथा रसद विभाग के नौ, पीसीएफ के 15 व यूपीएसएस के 10 क्रय केंद्र बनाए गए थे। अधिक से अधिक किसानों का गेहूं सरकारी दाम खरीदी जा सके, इसके लिए अब 34 के बजाय 57 क्रय केंद्र बना दिए गए हैं। खाद्य विभाग के 19, पीसीएफ के 20, यूपीएसएस के 15 व एफसीआई के तीन क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनाए जाएंगे मोबाइल क्रय केंद्र
बड़े किसानों से गेहूं खरीदने के लिए मोबाइल क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। केंद्र प्रभारी किसानों के घर-घर जाकर गेहूं खरीदेंगे। हालांकि अभी कहां-कहां मोबाइल क्रय केंद्र बनाए जाएंगे, इसका निर्धारण नहीं किया गया है।


10 अप्रैल के बाद गेहूं बेचने आएंगे किसान
शासन के निर्देशानुसार 17 मार्च से सरकारी क्रय केंद्रों का संचालन शुरू कर दिया गया है। जिले में अभी गेहूं तैयार नहीं हुआ है। 10 अप्रैल के बाद ही किसान गेहूं बेचने के लिए क्रय केंद्रों पर आएंगे।
- निश्चल आनंद, जिला खाद्य विपणन अधिकारी बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed