फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Wheat prices increased, it is difficult to meet the purchase target

Balrampur News: गेहूं के दाम बढ़े, खरीद लक्ष्य पूरा करना मुश्किल

Wed, 14 May 2025 09:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
Wheat prices increased, it is difficult to meet the purchase target
 बलरामपुर के भगवतीगंज मंडी समिति पर क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा। संवाद
बलरामपुर। जिले में एक बार फिर गेहूं खरीद की गति धीमी हो गई है। दरअसल बाजार में गेहूं का दाम 2500 रुपये प्रति क्विंटल में बिक रहा है। ऐसे में सरकारी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसर गया है। विपणन विभाग को इस बार 2,15,000 क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष अब तक मात्र 65,900 क्विंटल खरीद हुई है जो लक्ष्य का 30 प्रतिशत ही है। खरीद का प्रतिशत बढ़ सके, इसके लिए अधिकारी व कर्मचारी गांव-गांव किसानों से संपर्क साधने में जुटे गए हैं।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद की प्रक्रिया 17 मार्च से शुरू हुई थी। किसानों से गेहूं खरीदने के लिए चार क्रय एजेंसियों ने 57 केंद्र स्थापित किए गए हैं। चारों क्रय एजेंसियों को 2,15,000 क्विंटल गेहूं खरीदने का लक्ष्य दिया गया है। 57 क्रय केंद्रों पर अब तक 1076 किसानों 65,900 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। 1043 किसानों को 15.28 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। 33 किसानों का 57.82 लाख रुपये बकाया है। बीते कई दिनों से क्रय केंद्रों पर किसान तौल के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। कर्मचारियों की माने तो बाजार में गेहूं का दाम 2500 रुपये प्रति क्विंटल है। आढ़ती किसानों के घर से ही गेहूं खरीद कर उठान कर लेते हैं। ऐसे में किसान तेज धूप में क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

भारतीय खाद्य निगम ने की सबसे कम खरीदारी
शासन की तरफ से खाद्य विभाग को 72000 क्विंटल, पीसीएफ को 76000 क्विंटल, यूपीएसएस को 55000 क्विंटल व भारतीय खाद्य निगम को 12000 क्विंटल गेहूं खरीदने का लक्ष्य दिया गया है। इनमें से अब तक भारतीय खाद्य निगम ने लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 15.45 प्रतिशत की खरीदारी की है। सबसे ज्यादा यूपीएसएस ने 63.27 प्रतिशत तक खरीदारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों से किया जा रहा संपर्क
सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद का प्रतिशत बढ़ाने के लिए केंद्र प्रभारी व अन्य कर्मचारी गांव-गांव किसानों से संपर्क कर रहे हैं। निर्धारित समय तक खरीद लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
- निश्चल आनंद, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed