फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Wheat cleaner power cleaners will be installed at 44 centers

44 केंद्रों पर लगेंगे गेहूं सफाई वाले पावर क्लीनर

Fri, 12 Mar 2021 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Wheat cleaner power cleaners will be installed at 44 centers
बलरामपुर। जिले के सभी 44 क्रय केंद्रों पर गेहूं की साफ-सफाई कराने के लिए पावर क्लीनर लगाए जाएंगे। सभी क्रय एजेंसियों को शासन के दिशा-निर्देश से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

एक अप्रैल से पहले सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को पावर क्लीनर लगाने का प्रमाण देना होगा। गेहूं खरीद शुरू होने से पहले प्रमाण पत्र न मिलने की दशा में संबंधित क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ डीएम श्रुति ने कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बिचौलियों पर शिकंजा कसने के लिए ई-पॉश मशीनों से जिले के 44 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीदने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। किसान के साथ परिवार के एक सदस्य का भी इस बार ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि रबी विपणन वर्ष 2021-22 में एक अप्रैल से किसानों से साफ-सुथरा गेहूं खरीदने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शासन व डीएम के निर्देश पर जिले के सभी 44 क्रय केंद्रों पर गेहूं की सफाई के लिए पावर क्लीनर लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। पावर क्लीनर का प्रयोग करने के बारे जानकारी के लिए भारतीय खाद्य निगम की तरफ से सभी क्रय केंद्र प्रभारी प्रशिक्षण भी प्राप्त कर सकते हैं।
क्रय केंद्रों पर साफ-सुथरा गेहूं लाने के लिए डिप्टी आरएमओ ने जिले के सभी किसानों से अपील की है। पांच क्रय एजेंसियां एक अप्रैल से 15 जून तक गेहूं की खरीद करेंगी। गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। किसानों को 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सफाई भी शुल्क देना होगा।

खाद्य विभाग की तरफ से नौ, यूपीएसएस की तरफ से 17, पीसीएफ की तरफ से 16, एफसीआई व मंडी समिति की तरफ से एक-एक गेहूं क्रय केंद्र जिले के तीनों तहसीलों व नौ ब्लॉकों में संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed