फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   weweather,rainingather,raining

आंधी में गिरे पोल और पेड़, गर्मी से राहत

Sun, 22 May 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
weweather,rainingather,raining
फोटो-7-बलरामपुर के हरैया सतघरवा में तेज आंधी से गिरा बिजली का खंभ।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। रात के समय आई तेज आंधी में टिन शेड उड़ गए। तेज आंधी में कई स्थानों पर पेड़ गिर जाने से बिजली के आपूर्ति में बाधा आई और आवागमन बाधित रहा। रात भर बिजली कटौती होती रही। सुबह होते ही बिजली विभाग के इंजीनियर व कर्मचारी व्यवस्था को सुधारने में जुट गए। दिन भर बिजली कटौती होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के बीच ओले भी गिरे हैं। मौसम में परिवर्तन होने से लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिल गई है। रविवार को भी मौसम सुहाना बना रहा।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। शनिवार की देर रात अचानक मौसम में बदलाव हुआ। तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच छोटे-छोटे ओले पड़े। करीब आधे घंटे की बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिल गई। तेज आंधी से जिले के कई स्थानों पर टिन शेड उड़ गए। कई जगहों पर सड़कों के किनारे लगे पेड़ गिर गए। जगह-जगह पेड़ों के गिरने से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था ध्वस्त हो गई। रात में काफी देर तक बिजली की कटौती होती रही। रविवार की सुबह भी बिजली आपूर्ति में बाधा बनी रही।
विज्ञापन

अचानक बारिश होने से गन्ने व जायद की फसल को काफी लाभ हुआ है। खेतों में सूख रही गन्ने की फसल को फायदा हुआ है। आम की फसल को तेज आंधी से नुकसान हुआ है। हालांकि इस साल आम की फसल बहुत अच्छी नहीं है। वहीं, बारिश होने से नगरों में लोगों को कीचड़ व गंदगी से जूझना पड़ा। बलरामपुर, उतरौला, तुलसीपुर और पचपेड़वा के कई वार्डों में जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण बाजारों में कीचड़ व गंदगी से लोगों को दो चार होना पड़ा। आंधी में लोगों के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आसमान घने बादलों के चलते दिनभर मौसम सुहाना बना रहा है। जिला मुख्यालय के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ों की गिरने की सूचना मिली है। महराजगंज तराई संवाद सूत्र के अनुसार परसिया कला से बदलपुर जाने वाली सड़क के किनारे लगा पेड़ गिर जाने से आवागमन घंटों बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज आंधी में उड़ा अंत्येष्टि स्थल का टीन शेड
शनिवार देर रात आई आंधी में विशुनीपुर वार्ड में बना नगर पालिका के अंत्येष्टि स्थल का टीन शेड पिलर सहित उड़ गया। इस स्थल का निर्माण कुछ माह पूर्व ही करीब 33 लाख की लागत से कराया गया था। लोगों का आरोप है कि घटिया निर्माण के कारण अंत्येष्टि स्थल क्षतिग्रस्त हुआ है। ईओ राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि क्षतिग्रस्त स्थल का पुन: निर्माण शुरू करा दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

नुकसान का कराया जा रहा आकलन
आधी रात के समय अचानक आई तेज आंधी व बारिश से होने वाले नुकसान का आकलन लेखपालों से कराया जा रहा है। लेखपालों की रिपोर्ट मिलने बाद कार्रवाई की जाएगी। जिले में कहीं से भी जनहानि होने की सूचना नहीं है। बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुधारने के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। राम अभिलाष, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed