फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Weather making people sick; surge in OPD crowds

Balrampur News: लोगों को बीमार कर रहा मौसम, ओपीडी में बढ़ी भीड़

Wed, 10 Jun 2026 10:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 10 Jun 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Weather making people sick; surge in OPD crowds
फोटो-26-बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में इलाज करते चिकित्सक ।-संवाद
बलरामपुर। गर्मी का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। तेज धूप व उमस के कारण लोगों में उल्टी-दस्त, पेट दर्द व बुखार की समस्या बढ़ गई है। जिला मेमोरियल अस्पताल में बुधवार को लैब, पर्चा काउंटर, डॉक्टर कक्ष और दवा वितरण केंद्र पर मरीजों व तीमारदारों की भीड़ लगी रही। बुधवार को 450 मरीजों की ओपीडी हुई।
विज्ञापन

जिला मेमोरियल अस्पताल के कमरा नंबर एक चेस्ट फिजिशियन के कक्ष में मरीजों की भीड़ दिखी। अंदर व बाहर मरीज अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। ओपीडी खड़े राहुल, रमजान व फिरोज चिकित्सक को दिखाने के लिए खड़े हुए थे। चेस्ट फिजिशियन डॉ. गिरधर चौहान ने बताया कि गर्मी के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। अस्पताल में बुखार, दस्त, उल्टी, डिहाइड्रेशन, वायरल संक्रमण और पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। चिकित्सक ने मरीजों को सलाह दी है कि इस मौसम में खान-पान का विशेष ध्यान रखें, साफ पानी पीएं और धूप में निकलने से बचें, ताकि इन बीमारियों की चपेट में आने से सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन

पर्चा बनवाने व जांच कराने में छूट रहा पसीना
जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने से परेशानी बढ़ गई है। पर्चा काउंटर व लैब में भीड़ अधिक होने से मरीजों के पसीने छूट रहे हैं। लैब में खड़े रफीक व सुहेल ने बताया कि 40 मिनट से खून का सैंपल देने के लिए खड़े हैं, भीड़ अधिक होने के कारण अभी तक नंबर नहीं आया है। इसी तरह शालिनी व अशोक जांच रिपोर्ट के इंतजार में खड़े हुए थे। उधर पर्चा व दवा काउंटर पर भी मरीजों की भीड़ दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed