{"_id":"64e8eb974dade24642095917","slug":"waterlogging-on-the-roads-due-to-torrential-rains-balrampur-news-c-99-1-brp1003-2178-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मूसलाधार बारिश से सड़कों पर हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मूसलाधार बारिश से सड़कों पर हुआ जलभराव
Fri, 25 Aug 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के सीएचसी तुलसीपुर परिसर में हुआ जलभराव।
बलरामपुर। पिछले एक सप्ताह से जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बृहस्पतिवार की रात व शुक्रवार की सुबह मूसलाधार बारिश हुई। जिसके चलते जहां नगर के कई मोहल्लों में पानी भर गया, वहीं सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गत 18 अगस्त से जिले में रोज बारिश हो रही है। बृहस्पतिवार की रात व शुक्रवार की सुबह तेज बारिश से क्षेत्र पानी से लबालब हो गए हैं। शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
नगर के उतरौला, तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा व बलरामपुर के कई मोहल्लों में पानी भर गया है। गैसड़ी में बिस्कोहर रोड, जरवा मार्ग व मझौली जाने वाली सड़क पर पानी भर गया है। बिस्कोहर रोड पर जलभराव के चलते छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़त रहा है। कन्या इंटर कॉलेज सहिहत अन्य स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे कीचड़ व पानी में से स्कूल जाने को विवश हैं। बच्चे फिसलकर गिर जा हैं। बाजारवासी बैजनाथ जायसवाल, दिलीप सोनी, राधेगोविंद गुप्ता, संदीप जायसवाल व दुर्गेश आदि ने सड़क की मरम्मत एवं जलनिकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
तेज बारिश से गिर सकती है फसल
रेहरा बाजार। क्षेत्र में लगातार बारिश होने से धान व गन्ने की फसल को काफी फायदा पहुंच रहा है। किसान राम उग्रह वर्मा, रामतीरथ, निहार अली, अकबाल, रामराज व शाह मोहम्मद आदि ने बताया कि यह बारिश गन्ने व धान की फसल के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। हालांकि, इनका कहना है कि यदि तेज बारिश हुई तो गन्ने की फसल गिर सकती है। एडीओ एजी रणधीर सिंह ने बताया कि गन्ने की बढ़वार अधिक होने के कारण तेज बारिश हानिकारक हो सकती है। नुकसान से बचने के लिए किसान गन्ने को बांध दें।