फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Waterlogging on the main road, problem in traffic

Balrampur News: मुख्य मार्ग पर जलभराव, आवागमन में दिक्कत

Tue, 11 Jul 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 11 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the main road, problem in traffic
बलरामपुर के पूरनपुर जाने वाले मार्ग पर हुए जलभराव में खड़े होकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
पिपरहवा चौराहा (बलरामपुर)। तुलसीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पूरनपुर जाने वाले मार्ग पर जलभराव होने से ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मंगलवार को जलभराव के बीच खड़े होकर विरोध जताया। डीएम को पत्र भेजकर समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण कमरुद्दीन, ओमप्रकाश तिवारी, बेकारु, नसरुद्दीन, मेवालाल, धनीराम, मुर्तुजा, जगदीश व रामकिशोर आदि ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि बीते दिनों हुई बारिश के कारण गांव जाने वाले रास्ते पर घुटने तक पानी भर गया है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से पानी रास्ते पर जमा है। ग्रामीणों को पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। कई दिनों से पानी भरा होने के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed