फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Water TankA child drowned in a pit dug for a water tank, dies Child drowns in a pit dug for a water tank, dies

Balrampur News: पानी टंकी के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबा बालक, मौत

Wed, 10 Jul 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 10 Jul 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Water TankA child drowned in a pit dug for a water tank, dies Child drowns in a pit dug for a water tank, dies
बलरामपुर। परसिया गौरी गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर एक छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। जल निगम के अफसरों ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के परसिया गौरी निवासी शेषराम ने पुलिस को तहरीर दी है। कहा है कि उसका छह वर्षीय पौत्र शिवा पुत्र राजेंद्र मिश्रा बुधवार की दोपहर गांव के बाहर नित्यक्रिया के लिए गया था। वहां से वापस आते समय जल निगम द्वारा जल जीवन मिशन के तहत बनाई जा रही पानी की टंकी के गड्ढे में बारिश के चलते फिसलकर गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी गिरिजेश कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

कराई जाएगी जांच
जल निगम के अधिशासी अभियंता संदीप सिंह का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में है। इस बात की जांच कराई जा रही है।
जल निगम के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
गैसड़ी। हर घर नल से जल योजना के तहत स्थानीय ब्लॉक के बसंतपुर मटेहना गांव में पानी की टंकी का पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क खोद दी गई थी। प्रधान बृजमोहन मौर्य, दिलीप, अरविंद व जगप्रसाद आदि ने बताया कि सड़क खोद कर कार्यदाई संस्था फरार हो गई है। दो माह से क्षेत्र लोगों को बदहल सड़क से आवागमन करना पड़ रहा है। आक्रोशित लोगों ने डीएम से जल निगम के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed