{"_id":"624352513af5506c06390d5d","slug":"water-saving-meeting-balrampur-news-lko623726517","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संरक्षण में महिलाओं को निभानी होगी भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संरक्षण में महिलाओं को निभानी होगी भूमिका
विज्ञापन
फोटो-4-बलरामपुर के श्रीदत्तगंज ब्लाक में आयोजित गोष्ठ में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका।
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। सदर व श्रीदत्तगंज ब्लाक के बाल विकास परियोजनाओं में मंगलवार को जल संरक्षण विषय पर गोष्ठी व जागरूकता कार्यक्रम कराए गए। गोष्ठी के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को महिलाओं को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई। दोनों परियोजनाओं की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने लाभार्थियों के साथ मिलकर रैली निकाली और लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
मंगलवार को बाल विकास परियोजना सदर के सीडीपीओ राकेश शर्मा ने धुसाह गांव स्थित कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के साथ आयोजित बैठक में कहा कि पानी की एक-एक बूंद को बचाना सभी का दायित्व है। पानी को बचाने में महिलाओं के कंधों पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। बेवजह पानी को बर्बाद न करें। यदि समय पर पानी की बर्बादी नहीं रोकी गई तो भविष्य में पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसना पड़ेगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक, जलस्तर लगातार घट रहा है, जिससे पानी का संकट उत्पन्न होगा। सदर परियोजना की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका मौजूद रही।
बाल विकास परियोजना श्रीदत्तगंज के सीडीपीओ संजीव कुमार की अध्यक्षता में जल संरक्षण विषय पर गोष्ठी की गई। गोष्ठी में मुख्य सहायिकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी व प्रांतीय रक्षक दल के सदस्यों को जागरूकता अभियान चलाने की जिम्मेदारी दी गई। दोनों सीडीपीओ ने कहा कि 21 मार्च से चार अप्रैल तक जिले भर में पोषण पखवाड़ा के कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य जन समुदाय को पोषण व स्वास्थ्य के साथ जल संरक्षण के बारे में जागरूक करना है।