फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   water,saryu canal

पानी आते ही ढह गई रोकने के लिए बनी दीवार

Sat, 21 May 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
water,saryu canal
फोटो-12-बलरामपुर के मदरहवा भगवानपुर गांव के पास भरभराकर गिरी साइफन की दीवाल।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। सरयू नहर परियोजना में भ्रष्टाचार का खुलासा होने लगा है। चंद महीनों पहले सरयू नहर परियोजना में पानी रोकने के लिए बनी दीवार भर भराकर ढह गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 दिसंबर 2021 को राप्ती मुख्य नहर परियोजना का लोकार्पण किया था। परियोजना के निर्माण में 80 करोड़ की धनराशि खर्च की गई है। मानक व गुणवत्ता की अनदेखी के चलते राप्ती नहर परियोजना की लागत पानी में डूबने की संभावना प्रबल होने लगी है। क्षेत्र के लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर राप्ती नहर परियोजना के निर्माण कार्य की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्रवासी मैराज, दुर्गाचरण, अकबर, हरीराम, कल्लू, मनीराम व साधू आदि ने डीएम को भेेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि गैसड़ी क्षेत्र के मदरहवा भगवानपुर गांव के पास राप्ती मुख्य नहर परियोजना के निर्माण कार्य में मानक व गुणवत्ता की घोर अनदेखी की गई है। भारत-नेपाल सीमा को जाने वाला जरवा-कोयलाबास मुख्य मार्ग पर मदरहवा गांव के पास दत्तपुर, चौहत्तर कला व मजरा कमदी के बीच बने राप्ती मुख्य नहर परियोजना के साइफन की दीवार भरभराकर ढह गई है। भारी-भरकम बजट खर्च होने के बाद भी राप्ती नहर परियोजना के फेल होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में सीमेंट, सरिया व पत्थर आदि का मानक के अनुरूप प्रयोग नहीं किया गया है। मदरहवा गांव के पास बना पुल नट्टी नाले में बह गया है। नहर में जल का बहाव बंद हो गया है। मदरहवा गांव के पास बना पुल पहले भी क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिसकी मरम्मत कराई गई थी। दोबारा पानी छोड़े जाने पर फिर से वह टूट गया है। राप्ती नहर परियोजना में टूटे हुए स्थान पर जेसीबी से मिट्टी डालकर मेढ़बंदी कर दी गई है। इन लोगों ने डीएम से निर्माण कार्य की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू कराया मरम्मत का काम
अधिशासी अभियंता सरयू नहर परियोजना सुुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि क्षतिग्रस्त दीवाल के किनारे अंदर की तरफ से लोहे की लंबी पाइप लगाकर कवर करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्माण के बाद अब नहर की दीवाल से रिसाव नहीं होगा। पानी का संचालन सुगमतापूर्वक होगा। कार्य को शीघ्र ही पूरा करा लिया जाएगा।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
राप्ती मुख्य नहर परियोजना गैसड़ी ब्लॉक के मदरहवा भगवानपुर गांव के पास पानी की धारा को रोकने वाली दीवार ढह गई है, जिसकी मरम्मत कराई जा रही है। निर्माण कार्य के मानक व गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। राम अभिलाष, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed