{"_id":"63b3177ebb15170d0e332fdc","slug":"water-released-in-kati-minor-150-bigha-crop-submerged-balrampur-news-lko6647360109","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बिना सूचना के माइनर में छोड़ा पानी, 150 बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बिना सूचना के माइनर में छोड़ा पानी, 150 बीघा फसल जलमग्न
विज्ञापन
बलरामपुर। खाद की किल्लत के साथ ही अब नहर विभाग भी किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। लालपुर लैबुड्डी गांव में सोमवार को बिना किसी पूर्व सूचना के पहले से ही कटी माइनर में पानी छोड़ दिए जाने से किसानों की 150 बीघा फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने मुआवजा दिलाने की मांग की है।
ग्राम लालपुर लैबुड्डी के राजेंद्र वर्मा, विनोद मौर्य, बंगाली, कैराती, रामबहादुर, सराफतुल्ला व अजमत का कहना है कि बिना किसी सूचना के माइनर में पानी छोड़ दिया गया। माइनर पहले से ही कटी थी। ऐसे में माइनर का पानी किसानों के खेतों में भर गया है। इससे मसूर, लाही व गेहूं की फसल जलमग्न हो गई है।
इससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है। उप जिलाधिकारी तुलसीपुर मंगलेश दुबे ने बताया कि नहर विभाग को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
इससे पहले 27 दिसंबर को परसपुर गांव के पास सरयू माइनर में बिना किसी सूचना के पानी छोड़ने से 200 बीघा फसल जलमग्न हो गई थी। 24 दिसंबर को जरवा के पास भगवानपुर जलाशय से निकले पानी से नहर में तीन जगह कटान हो गई थी, इससे सैकड़ों किसानों की खेती चौपट हो गई थी।