{"_id":"62dc291f2ff0507500289a91","slug":"water-level-problem-will-be-overcome-by-making-27-lakes-balrampur-news-lko6408202161","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 सरोवर बनने से दूर होगी जलस्तर की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 सरोवर बनने से दूर होगी जलस्तर की समस्या
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में 27 बड़े सरोवरों का निर्माण होने से जलस्तर में कमी की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में तीन-तीन बड़े सरोवर का निर्माण कराने के लिए प्रशासन की तरफ से कार्ययोजना तैयार कराकर शासन को भेजी जाए।
शासन से बजट मिलते ही सभी बड़े सरोवरों का निर्माण कार्य पूरा कराया जाए। ये बातें कृषि उत्पादन आयुक्त/अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज विभाग मनोज कुमार सिंह ने बीते दिन कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।
कृषि उत्पादन आयुक्त/अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज विभाग मनोज कुमार सिंह ने जिले में संचालित योजनाओं की प्रगति व क्रियान्वयन की समीक्षा कर समय से पूरा कराने का निर्देश दिया। जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में पेयजल योजना में भूमि अधिग्रहीत करते हुए डीपीआर बनाने और निर्माणाधीन पेयजल परियोजनाओं में तेजी लाने का निर्देेश कार्यदाई संस्थाओं को दिया।
विज्ञापन
अमृत सरोवर योजना के तहत जिले के सभी नौ ब्लॉकों में तीन-तीन बड़े सरोवरों के निर्माण की कार्ययोजना तैयार कराने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को सौंपी। पंचायत भवन, ओडीएफ प्लस व बहुउद्देश्यीय पंचायत भवन व अंत्येष्टि स्थल आदि के निर्माण की भी समीक्षा की। सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिजलीपुर में टेक होम राशन प्लांट का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर निदेशक पंचायतीराज अनुज कुमार झा, डीएम श्रुति, सीडीओ संजीव कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।