फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   water,flud

सिसई घाट पर बाढ़ से बचाव के लिए आज होगा मॉक ड्रिल

Thu, 07 Jul 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
water,flud
बलरामपुर। जिले में बाढ़ से होने वाली तबाही को देखते हुए जिला प्रशासन बचाव की तैयारियों में जुट गया है। प्रशासन की तरफ से सात जुलाई को राप्ती नदी के सिसई घाट पर बाढ़ से बचाव का मॉकड्रिल किया जाएगा। इसके जरिए बाढ़ से बचाव की तैयारियों की परख की जाएगी।
विज्ञापन

जिला आपदा सलाहकार सचिन मदान ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से सिसई घाट पर मॉकड्रिल किया जाएगा। इस दौरान पानी में फंसे लोगों और पशुओं को मोटरबोट से बाहर निकालने तथा राहत सामग्री पहुंचाने का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। मॉकड्रिल के लिए आपदा उपकरण सर्च लाइट, लाइफ जैकेट, लाइव व्वाय रिंग, मेगा फोन, स्ट्रेचर, सेफ्टी हेलमेट, वाटर कंटेनर व लाउडस्पीकर आदि की उपलब्धता तहसीलदार बलरामपुर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर की तरफ से सुनिश्चित की जाएगी। सीएमओ द्वारा अस्थाई अस्पताल बनवाया जाएगा, जिसमें डॉक्टरों व स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

मॉकड्रिल स्थल पर एंबुलेंस उपलब्ध कराते हुए घायलों के उपचार के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। बाढ़ प्रभावित पशुओं के उपचार व चारे की व्यवस्था मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कराएंगे। प्रभावित व्यक्तियों के खानपान की समुचित व्यवस्था ग्राम प्रधान के सहयोग से तहसीलदार सदर सुनिश्चित कराएंगे। जिला पंचायतराज अधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका की ओर से वाटर टैंक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, फागिंग मशीन, ब्लीचिंग पाउडर व कूड़ा उठाने वाले ठेले सहित 20 कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed