{"_id":"64b42eba13210fda570efc59","slug":"water-filled-on-the-road-demonstration-of-villagers-balrampur-news-c-99-1-slko1019-1129-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सड़क पर भरा पानी, ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सड़क पर भरा पानी, ग्रामीणों का प्रदर्शन
Sun, 16 Jul 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय विकास खंड के बरदौलिया बाजार से गांव जाने वाली सड़क पर जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे सड़क पर करीब एक माह से बरसात का पानी भरा है। ग्रामीण घुटने तक पानी से होकर गांव पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने रविवार को पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर जल निकासी की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
ग्रामवासी अब्दुल मन्नान, सैयद, सलीम, मंजूर, सफीउल्लाह, भूपेंद्र कुमार जायसवाल, अशोक कुमार शुक्ला, कलीम, रफीक खान, रामनिवास वर्मा, अली हुसैन व तिलकराम आदि ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि बाजार में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। सड़क पर हमेशा घुटने तक पानी भरा रहता है। इसी रास्ते से मदरसा, मस्जिद व मंदिर समेत बरदौलिया गांव के लोगों का आना-जाना रहता है। जल निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग कई बार विभागीय अधिकारियों से की गई लेकिन अभी तक निर्माण नहीं कराया गया।
कई दिनों से हुए जलभराव के कारण पानी से दुर्गंध आने लगी है। इसी पानी से होकर आवागमन करने पर लोगों को बीमारियों का डर भी लगा रहता है। प्रदर्शन के बाद इन्होंने सड़क के किनारे नाली का निर्माण कराए जाने के लिए डीएम को मांगपत्र भेजा।