{"_id":"64d9162f456b56ea4f0fa804","slug":"water-entered-many-villages-of-the-area-erosion-in-rapti-main-canal-balrampur-news-c-99-1-slko1018-1883-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: क्षेत्र के कई गांवों में घुसा पानी, राप्ती मुख्य नहर में कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: क्षेत्र के कई गांवों में घुसा पानी, राप्ती मुख्य नहर में कटान
Sun, 13 Aug 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के हरैया सतघरवा क्षेत्र में टेढ़ीप्रास गांव के पास कटी नहर से बह रहा पानी।
हरैया सतघरवा/महराजगंज तराई (बलरामपुर)। करीब एक हफ्ते से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते पहाड़ी नालों में उफान आ गया है। खरझार पहाड़ी नाले में उफान के चलते कई गांव चारों तरफ से पानी से घिर गए हैं। गांवों में पानी होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
राप्ती मुख्य नहर में पानी अधिक होने से टेढ़ीप्राश गांव के पास नहर की पटरी कट गई है। इससे जहां खेतों में पानी भर रहा है, वहीं 20 गांवों का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क भी कट गया है। खरझार पहाड़ी नाले में उफान आने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। खेतों में पानी भर जाने से किसानों को फसल नुकसान होने का डर भी सताने लगा है।
करीब एक सप्ताह से जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। रविवार को भी भोर पहर से लेकर दोपहर तक बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश के चलते हरैया सतघरवा व महराजगंज तराई क्षेत्र में पड़ने वाले पहाड़ी नालों में उफान आ गया है। खरझार पहाड़ी नाले में उफान आने से रविवार की सुबह महराजगंज तराई क्षेत्र के ग्राम अमरहवा, पूरेछीटन, बरगदही, पटोहा कोट, चिकनउटा व मिर्जापुर आदि गांव में बाढ़ का पानी घुस गया। शाम को बाढ़ हटने के बाद भी खेतों में पानी कम नहीं हुआ, जिससे किसानों को फसल नुकसान का डर सता रहा है।
विज्ञापन
गांवों में पानी व कीचड़ के चलते संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। एसडीएम अभय कुमार सिंह ने बाढ़ चौकी का निरीक्षण करते हुए राजस्व कर्मियों को बाढ़ से निपटने के लिए हर व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में ग्रामीणों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बाढ़ का खतरा बढ़ते ही ग्रामीणों को बाढ़ चौकी में पहुंचा दिया जाए। इस दौरान उनके साथ तहसीलदार परमेश कुमार एवं लेखपाल हेमराज व कमल कुमार आदि मौजूद रहे।
राप्ती मुख्य नहर में रविवार की सुबह पानी बढ़ने के कारण टेढ़ीप्राश गांव के पास नहर की पटरी कट गई। कई स्थानों पर नहर का पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में बहने लगा है। ग्राम प्रधान टेढ़ीप्राश राम निवास यादव, कृष्ण कुमार वर्मा व धर्मेंद्र कुमार आदि ने बताया कि नहर की पटरी कटने से चारों तरफ पानी फैल गया है, जिससे फसल डूब गई है। इतना ही नहीं नहर कटने से मझरेठी, अहिरनपुरवा, खैरहनिया, उदईपुर, लछुवापुर, टेढ़ीप्राश, कमदा, पूरनपुर, बलिदानडीह, ठाकुरदीन पुरवा, रघुवंशपुरवा, भुजेहरा, गंजड़ी, चिरौंजीपुर, रसईपुरवा, रामनगर, दरदहवा, गौरी डाकपुरवा, मोतीपुर व टिटहरिया आदि गांवों का संपर्क ब्लॉक मुख्यालय से कट गया है। इन लोगों ने यह भी बताया कि नहर कटने की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है, लेकिन अभी तक कोई नहीं पहुंचा है।