फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Water crisis in hard areas, 250 hand pumps out of order

Balrampur News: हार्ड एरिया में पानी पर संकट, 250 हैंडपंप खराब

Tue, 21 Apr 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 21 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Water crisis in hard areas, 250 hand pumps out of order
फोटो-8-बलरामपुर के जमधरा गांव में खराब पड़ा हैंडपंप।-संवाद
गैसड़ी। क्षेत्र में पेयजल संकट गंभीर रूप ले चुका है। विकासखंड क्षेत्र में कुल 2200 हैंडपंप लगे हैं, जिनमें से करीब 250 खराब हैं और 50 रिबोर के योग्य हैं। क्षेत्र हार्ड एरिया में आने के कारण गर्मी के मौसम में जलस्तर तेजी से नीचे चला जाता है, जिससे हर साल हालात और खराब हो जाते हैं। पानी की टंकियां बंद पड़ी हैं, सरकारी नल जवाब दे चुके हैं और निजी स्रोत भी सूखने लगे हैं, जिससे लोगों के सामने पेयजल का गहरा संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन




गर्मी शुरू होते ही पूरे ब्लॉक क्षेत्र में हालात खराब हैं और ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। ठकुरापुर, थरौली, बिशनपुर, खखरा भोजपुर थारू समेत दर्जनों गांवों में पानी की किल्लत हो गई है। जल निगम की पानी टंकियां बंद पड़ी हैं और अधिकांश सरकारी हैंडपंप खराब हैं, जिससे समस्या और गहरा गई है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र हार्ड एरिया में आता है, जहां गर्मी बढ़ते ही जलस्तर तेजी से नीचे चला जाता है। ग्रामीण वकील ने बताया कि कई गांवों में पानी टंकियों का निर्माण हुआ, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण जलापूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। मोहम्मद ने कहा कि सरकारी नल खराब पड़े हैं और निजी नलों से भी काफी देर तक मोटर चलाने के बाद पानी निकलता है। संदीप कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में हालात और बिगड़ जाते हैं। जलस्तर गिरने से पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। रामजस ने कहा कि क्षेत्र के कई गांवों में लगे हैंडपंप खराब हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed