{"_id":"6467b4d3a82297a20f0753f8","slug":"waste-management-unit-will-be-built-in-456-villages-balrampur-news-c-13-1-244488-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 456 गांवों में बनेगी कचरा प्रबंधन यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 456 गांवों में बनेगी कचरा प्रबंधन यूनिट
Fri, 19 May 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 19 May 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 404 ग्राम पंचायतों के 456 गांवों में कचरा प्रबंधन यूनिट बनाई जाएगी। इससे गांवों से निकलने वाले कूड़े का प्रबंधन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।
जिले के नौ ब्लॉकों के 456 ग्रामों में होने वाले कचरा प्रबंधन को लेकर प्रयास किया जाएगा। इसके लिए ठोस में खाद गड्ढा, कंपोस्ट पिट, बायो गैस प्लांट, कचरा पात्र, प्लास्टिक बैंक, कचरा वाहन साइकिल व ई-रिक्शा, स्वच्छता किट में ड्रेस, फावड़ा, साबुन, सेनिटाइजर, ग्लब्स व कैंप का प्रबंध किया जाएगा। तरल में सोकपिट, नालियों पर सिल्ट केचर, तालाबों व जलाशयों पर फिल्टर चेंबर, तालाबों के सुंदरीकरण, वेस्ट इस्टेबलईजेशन पांड, यू टाइप व भूमिगत नाली निर्माण, हैंडपंप प्लेटफार्म, स्टार्म वाटर का निष्पादन व किचन गार्डन बनाया जाना है।
जिला पंचायत राज अधिकारी निलेश प्रताप सिंह ने बताया कि इससे गांवों में भी स्वच्छता की मुहिम को और बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए टीमों को लगाया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी के माध्यम से इन गांवों का पर्यवेक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
श्रावस्ती में हुआ प्रशिक्षण
रेहराबाजार। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज टू के अन्तर्गत ठोस द्रव्य अपशिष्ट प्रबंधन का एक दिवसीय प्रशिक्षण श्रावस्ती के भिनगा में आयोजित किया गया। इसमें ओडीएफ प्लस में चयनित 36 ग्राम सभाओं के प्रधान, सफाई कर्मी ,पंचायत सहायक ने प्रतिभाग किया।