फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   warning,developed work,planning

परियोजनाओं के निर्माण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Tue, 12 Apr 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
warning,developed work,planning
फोटो-8-बलरामपुर में निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करती डीएम श्रुति।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। परियोजनाओं के निर्माण में लापरवाही बरतने वाली कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। निर्माणाधीन सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय के अंदर मानक व गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं। परियोजनाएं समय से हैंडओवर होने पर आम जन को लाभ मिलेगा। डीएम श्रुति ने मंगलवार को निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को चेतावनी देते हुए ये बातें कही।
विज्ञापन

डीएम ने राजकीय बालिका आश्रम पद्घति विद्यालय सेखुईकला में 66 लाख रुपए की लागत से निर्माण होने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। डीएम ने सभी यूनिटों की प्रोसेसिंग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। कार्यदायी संस्था यूपी सिडको की तरफ से परियोजना का कार्य पूरा कर लिया गया है। डीएम ने तकनीकी टीम से जांच कराने का निर्देश दिया। राजकीय बालिका आश्रम पद्घति विद्यालय में शैक्षणिक कार्य की जानकारी लेकर डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह को विद्यालय की क्षमता के सापेक्ष शत प्रतिशत छात्राओं का नामांकन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने सेखुईकला गांव के निर्माणाधीन मशरूम स्पान यूनिट का निरीक्षण कर जिला कृषि अधिकारी डॉ. आरपी राना को निर्धारित समय के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कराने का निर्देश दिया। सेवकरामपुरवा गांव में 1.66 करोड़ की लागत से निर्माण होने वाले कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था जलनिगम के अधिशासी अभियंता ने डीएम से बताया कि शीघ्र ही सभी कार्य पूरा करके नगर पालिका परिषद बलरामपुर को गोशाला हैंडओवर करा दी जाएगी। डीएम ने गोशाला में पेयजल व्यवस्था, भूसा स्टोर रूम व बायोगैस यूनिट का भी निरीक्षण किया। अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस अजय जैन, डीएसटीओ संजीव कुमार व अपर डीएसटीओ विनय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed