फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ward boy distributing medicines at the PHC

Balrampur News: पीएचसी में बार्डबॉय बांट रहा दवाएं

Thu, 30 Jul 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 30 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Ward boy distributing medicines at the PHC
बलरामपुर के पीएचसी महराजगंज में खराब पड़ा वाटर कूलर।
महराजंज तराई। करीब 50 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज तराई में अव्यवस्था हावी है। बृहस्पतिवार को अस्पताल में फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में वार्डबॉय शकील मरीजों को दवाएं वितरित करता मिला। अस्पताल में पेयजल, बिजली बैकअप और अन्य मूलभूत सुविधाओं की बदहाली भी सामने आई।
विज्ञापन


अस्पताल में दो चिकित्सक डॉ. बाल मुकुंद मौर्य और डॉ. पंकज पाल तैनात हैं, लेकिन फार्मासिस्ट शिवपूजन की ड्यूटी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश पर सप्ताह में तीन दिन, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को पीएचसी रजवापुर में लगाई गई है। ऐसे में महराजगंज तराई में दवा वितरण का कार्य वार्डबॉय के भरोसे चलता दिखाई दिया। स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था में दवाओं का वितरण प्रशिक्षित और अधिकृत फार्मासिस्ट की जिम्मेदारी होती है।
विज्ञापन


ऐसे में नियमित रूप से फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति और वार्डबॉय द्वारा दवा वितरण किए जाने से व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल पहुंचे मरीज पृथ्वीपाल, संतोष, फूला और लक्ष्य ने बताया कि अस्पताल का कूलर लंबे समय से खराब है। हैंडपंप से दूषित पानी निकल रहा है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली जाते ही पूरा अस्पताल अंधेरे में डूब जाता है, क्योंकि इन्वर्टर और सोलर सिस्टम भी खराब पड़े हैं। इसका असर जांच और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्मासिस्ट की ड्यूटी सीएमओ के आदेश पर तीन दिन पीएचसी रजवापुर में लगाई गई है। पेयजल व्यवस्था, इन्वर्टर और सोलर सिस्टम खराब हैं, जिन्हें शीघ्र ठीक कराया जाएगा।
- डॉ. सुजीत कुमार, सीएचसी अधीक्षक तुलसीपुर

बलरामपुर के पीएचसी महराजगंज में खराब पड़ा वाटर कूलर।

बलरामपुर के पीएचसी महराजगंज में खराब पड़ा वाटर कूलर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed