फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Waiting for the operation of the burn unit for eight years

Balrampur News: आठ साल से बर्न यूनिट के संचालन का इंतजार

Wed, 20 May 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 20 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Waiting for the operation of the burn unit for eight years
फोटो-28-बलरामपुर में ​​स्थित बर्न यूनिट।-संवाद
बलरामपुर। शासन स्तर से भले ही सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हों, लेकिन स्थानीय स्तर पर अधिकारियों की लापरवाही से जनता को लाभ नहीं मिल पा रहा है। संयुक्त जिला चिकित्सालय में करोड़ों की लागत से बर्न यूनिट बनकर तैयार है, लेकिन इसका लाभ घायलों को नहीं मिल पा रहा है। बर्न यूनिट में चिकित्सक व अन्य कर्मियों की तैनाती न होने से संचालन अटका हुआ है।
विज्ञापन




संयुक्त जिला चिकित्सालय में प्लास्टिक सर्जरी और बर्न यूनिट के निर्माण को वर्ष 2014-15 में स्वीकृति मिली थी। दिसंबर 2017 में भवन तैयार हो गया। कार्यदायी संस्था ने फरवरी 2018 में उसे सीएमओ को हस्तांतरित भी कर दिया, लेकिन तब से भवन बंद है। ऐसे में अग्निकांड में घायल मरीजों को जिले में इलाज नहीं मिल रहा है। लाखों रुपये की लागत से जिला अस्पताल परिसर में स्थापित बर्न यूनिट जले हुए मरीजों के जख्मों पर मरहम लगाने में नाकाम है। भगवतीगंज निवासी व्यवसायी रवि सोनी व छात्र विशाल मिश्र ने बताया कि यदि बर्न यूनिट का संचालन हो जाए तो घायलों का इलाज यहीं हो जाए। बेवजह उन्हें लखनऊ व बहराइच न रेफर करना पड़े। अधिकारी व जनप्रतिनिधियों को शासन स्तर पर पैरवी करके बर्न यूनिट का संचालन शुरू कराना चाहिए।
विज्ञापन




सदर विधायक भी स्वास्थ्य मंत्री से कर चुके हैं मांग



संयुक्त जिला चिकित्सालय में बने बर्न यूनिट का संचालन शुरू कराने के लिए सदर विधायक पल्टूराम भी स्वास्थ्य मंत्री से मांग कर चुके हैं। सदर विधायक ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने बर्न यूनिट का संचालन शुरू कराने के लिए जल्द ही चिकित्सक व कर्मियों की तैनाती का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यूनिट के सामान हो गए थे चोरी



संयुक्त जिला अस्पताल में कुछ साल पहले चोरी हुई थी। चोर बर्न यूनिट के भवन में लगे पंखे, ऑक्सीजन का पाइप, वायरिंग का सामान सहित अन्य उपकरण उठा ले गए थे। अब इन सब उपकरणों को लगाने के लिए बजट की डिमांड की गई है। पैसा आने के बाद बर्न यूनिट की मरम्मत का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed