{"_id":"66b64f89e2969ad07c0ac266","slug":"wait-for-60-days-for-aadhaar-amendment-balrampur-news-c-99-1-brp1003-112883-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आधार संशोधन के लिए 60 दिन तक करिए इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आधार संशोधन के लिए 60 दिन तक करिए इंतजार
Fri, 09 Aug 2024 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 09 Aug 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। आधार कार्ड संशोधन व बनवाने के लिए उपभोक्ताओं की परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यदि आपको आधार कार्ड बनवाना या फिर संशोधन कराना है तो 60 दिन तक इंतजार करना होगा। डाकघर व बैंकों में जुटने वाली भीड़ को कंट्रोल करने के लिए 10 अक्तूबर तक वेटिंग के लिए टोकन बांट दिया गया है। लोगों को टोकन देकर निर्धारित तिथिवार सेंटर पर आने को कहा गया है।
जिले में जब से राशन कार्ड धारकों की ई केवाईसी कराने की प्रक्रिया शुरू हुई है, तब से आधार कार्ड में संशोधन व नया कार्ड बनाने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी है। शहर के प्रधान डाकघर में तो आधार कार्ड संशोधन के लिए लोगों को 10 अक्तूबर तक वेटिंग के लिए टोकन बांट दिया गया है। टोकन पर नाम, पता व सेंटर पर आने की तिथि लिख दी गई है। अब यह लोग अपने-अपने टोकन पर लिखी तिथि के अनुसार आधार कार्ड से संबंधित कार्य कराने आएंगे है। इसी तरह बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया व इंडियन इलाहाबाद बैंक में भी कई दिनों तक टोकन व्यवस्था चल रही है।
मुंह मांगा दाम वसूलने की भी हो रही शिकायत
शहर के कई आधार कार्ड सेंटरों पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं है। इस कारण कर्मचारी 150 से 250 रुपये तक सुविधा शुल्क ले रहे हैं। वहीं यूआईडीएआई के एक अधिकारी की माने तो आधार कार्ड बनवाने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। फोटो व बायोमैट्रिक अपडेट (फिंगर फेल हो जाने पर) का 100 रुपए शुल्क निर्धारित है। इसी प्रकार आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर व जन्मतिथि संशोधित कराने के लिए 50 रुपये फीस लगता है।
विज्ञापन
एक दिन में 35 से 40 आधार कार्ड ही बन पाते हैं। इसलिए अब तक 10 अक्तूबर तक वेटिंग करने के लिए उपभोक्ताओं को टोकन दिया जा चुका है। राजकुमार मिश्र, प्रधान डाक अधीक्षक