फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Voters, please cooperate in filling out the SIR form

Balrampur News: एसआईआर फाॅर्म भरवाने में मतदाताओं का करें सहयोग

Thu, 27 Nov 2025 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Voters, please cooperate in filling out the SIR form
बलरामपुर के उतरौला में एसआईआर फार्म भरवाते विधायक राम प्रताप वर्मा व अन्य ।-स्रोत: स्वयं
उतरौला। क्षेत्रीय विधायक रामप्रताप वर्मा ने बृहस्पतिवार को उतरौला मंडल में बूथ संख्या 98 पर गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाताओं से संवाद कर गणना फाॅर्म भरने के लिए प्रेरित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं से गहन मतदाता सूची का फाॅर्म भरवाने में बीएलओ एवं मतदाताओं का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत उतरौला मंडल में बूथ प्रवासी के रूप में विधायक बूथ संख्या 98 पर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने बूथ पर मौजूद बीएलओ बाबूलाल से बातचीत कर फाॅर्म भरवाने में आ रही समस्या की जानकारी ली। बीएलओ ने बताया कि कुछ लोगों के फाॅर्म तो हैं लेकिन उनका पता सही न होने से गणना प्रपत्र भरवाने में दिक्कत हो रही है। बीएलए-2 एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को सभी मतदाताओं का गणना प्रपत्र भरवाने में सहयोग करने की बात कही। उन्होंने मतदाताओं से संवाद किया और उन्हें अपने नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक सुधीर श्रीवास्तव, फणींद्र गुप्त, विकास गुप्त, महेश गुप्त, विजय पाल वर्मा, रोहित गुप्त एवं राहुल गुप्त सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed