फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Voter Verification Campaign on 23rd and 24th November

Balrampur News: सप्तकोसी परिक्रमा में दिखा आस्था का सैलाब

Sun, 10 Nov 2024 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 10 Nov 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Voter Verification Campaign on 23rd and 24th November
बलरामपुर में अक्षय नवमी परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु।-संवाद
बलरामपुर। नगर में अक्षय नवमी पर रविवार को सप्तकोसी परिक्रमा का आयोजन हुआ। इसमें आस-पास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं ने नगर के सभी प्रमुख मंदिर व पवित्र सरोवरों का भ्रमण किया। भगवान शंकर की पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने गो दान किया। नगर परिक्रमा करके श्रद्धालुओं ने परिवार की खुशहाली व सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

अक्षय नवमी के पावन अवसर पर सप्तकोसी परिक्रमा को सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, परिक्रमा समिति के सदस्य रघुनाथ अग्रवाल, तुलसीश दुबे, डीपी सिंह बैस व रवीन्द्र गुप्त कमलापुरी आदि ने रवाना किया। इन लोगों के नेतृत्व में परिक्रमा जत्था वीर विनय चौराहा व कालीथान होते हुए बिजलीपुर मंदिर पहुंचा। यहां पर मां बिजलेश्वरी की पूजा-अर्चना के बाद परिक्रमा जत्था रानी तालाब मंदिर, तुलसीदास पोखरा व नहर बालागंज होते हुए झारखंडेश्वर महादेव मंदिर धर्मपुर पहुंचा। यहां पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना के बाद परिक्रमा जुलूस गोशाला भगवतीगंज व संतोषी माता मंदिर होते हुए बलरामपुर राज महल नीलबाग पैलेस पहुंचा। यहां स्थित राधाकृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। वहां से निकलकर परिक्रमा जत्था पुन झारखंडी मंदिर पहुंचा। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सप्तकोसी नगर परिक्रमा का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed