{"_id":"5e0640578ebc3e878d5d6c93","slug":"voter-making-campaign-will-run-on-three-sundays-balrampur-news-lko4999693162","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन रविवार चलेगा वोटर बनाने का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन रविवार चलेगा वोटर बनाने का अभियान
विज्ञापन
बलरामपुर। तीन रविवार को जिले भर में वोटर बनाने का अभियान चलाया जाएगा। एक जनवरी 2020 को 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले युवक-युवतियों को मतदाता बनने का मौका है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम कृष्णा करुणेश ने जिले के सभी 1846 बीएलओ को बूथों पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान बूथ से गायब मिलने पर बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
डीएम के निर्देश पर जिले के तीनों तहसीलों में एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदारों की मौजूदगी में बीएलओ की बैठकें कराई गई। सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, तुलसीपुर एसडीएम विनोद कुमार सिंह व उतरौला एसडीएम अरुण कुमार गौड़ ने सभी बीएलओ को विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में 18 वर्ष की आयु पूरी करने व मतदाता सूची में नाम दर्ज न होने वाले युवक-युवतियों से प्रारूप-6 भरवाकर वोटर बनाए जाने का निर्देश दिया।