फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   voter

विधानसभा वोटरलिस्ट को दुरुस्त करने का चलेगा अभियान

Thu, 05 Aug 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
voter
बलरामपुर। विधानसभा वोटरलिस्ट को दुरुस्त कराने के लिए जिले भर में अभियान चलाया जाएगा। नौ अगस्त से 31 अक्तूबर तक चलने वाले अभियान में वोटरलिस्ट की सभी खामियां दूर कराई जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम श्रुति ने सभी बीएलओ को घर-घर जाकर विधानसभा वोटर लिस्ट का सत्यापन करने का निर्देश दिया है। साथ ही विशेष अभियान की तिथियां भी निर्धारित की है।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने गुरुवार को बताया कि सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराने के निर्देश दिए गए है। आयोग की ओर से घोषित अर्हता तिथि एक जनवरी 2022 के आधार पर नए वोटरों को जोड़ा जाएगा। साथ ही नौ अगस्त से 31 अक्तूबर तक मतदाता सूची की सभी प्रविष्टियों में हुए तार्किक त्रुटियों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 1846 पोलिंग बूथों पर तैनात बीएलओ को घर-घर सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है। एक नवंबर को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाश किया जाएगा। 30 नवंबर तक दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। 20 दिसंबर तक दावे व आपत्तियों का निस्तारण कराया जाएगा। पांच जनवरी को विधानसभा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। तीनों तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदारों को सफलतापूर्वक अभियान चलाने के लिए जिम्मेदारी दी गई है। लापरवाही बरतने वाले अफसरों व कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed