{"_id":"6648d11121213904fa0f0829","slug":"vote-is-our-power-we-will-form-our-government-by-voting-balrampur-news-c-99-1-brp1003-109794-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: वोट हमारी ताकत है, मतदान कर बनाएंगे अपनी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: वोट हमारी ताकत है, मतदान कर बनाएंगे अपनी सरकार
Sat, 18 May 2024 09:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 18 May 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। वोट हमारी ताकत है, हम बूथ पर जाएंगे और दम दिखाएंगे। मतदान कर लोकतंत्र का उत्सव मनाएंगे...ऐसे नारों की गूंज मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शनिवार को तेज रही। इसी के साथ प्रशासन ने भी अनूठी पहल की है। उतरौला विधानसभा क्षेत्र में 20 मई को होने वाले मतदान के प्रति वोटरों को जागरूक करने के लिए शनिवार को डीएम अरविंद सिंह व सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज में लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई।
डीएम ने कहा कि राखी वोट की, अभियान के साथ ही सीटी बजाओ अभियान से मतदाताओं को बूथ पर पहुंचाने की पहल चल रही है। युवा व बाल शक्ति के माध्यम से जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। कक्षा आठ, हाईस्कूल, इंटर व स्नातक के विद्यार्थियों को मतदाता दूत के रूप में गांवों की बुलावा टोली में शामिल किया गया है। एक लाख से अधिक मतदाता दूतों की बुलावा टोली मतदान के दिन घर-घर जाकर ताऊ, चाचा, चाची, भैया व मौसी को सुबह, दोपहर व शाम को जाकर बूथ तक लाएंगे और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। डीएम ने 18 वर्ष से कम आयु बच्चों को भी राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने का जिम्मा सौंपा। बनाने का बेहतर अवसर मिले, इसके लिए सभी को शत-प्रतिशत मतदान करना होगा। सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स भी इस महाअभियान के सारथी बन रहे हैं। इस दौरान डीसी मनरेगा सतीश कुमार पांडेय, डीआईओएस गोविंद कुमार, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय, बीडीओ संजय कुमार व डॉ. चंदन पांडेय आदि मौजूद रहे।
ढाई दिन का दिया गया समर प्रोजेक्ट
-डीएम अरविंद सिंह ने बताया कि जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बच्चों को ढाई दिन का समर प्रोजेक्ट दिया गया है। बच्चे बिना वर्दी के सेना हैं। जिला प्रशासन के मतदान दूत व बुलावा टोली 25 मई को घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
स्वाभिमान दिवस के रूप में करेंगे मतदान
-22 मई 1997 को गोंडा से अलग करके बलरामपुर को जिला का दर्जा दिए जाने का ऐलान हुआ था। इसके बाद 25 मई 1997 को जिला गठन की अधिसूचना जारी हुई थी। संयोग से इसी दिन श्रावस्ती संसदीय सीट के लिए मतदान दिवस है। जिले के लोग इस दिन मतदान करके स्वाभिमान दिवस मनाएंगे। बलरामपुर फर्स्ट के सर्वेश सिंह ने कहा कि हर मतदाता में जिले के अस्तित्व का उत्साह है। मतदान के साथ ही वह अपने घर पर एक दीपक जलाएंगे।