फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Vote cases will be submitted under the supervision of magistrates

मजिस्ट्रेटों की निगरानी में जमा होंगी मत पेटियां

Sun, 25 Apr 2021 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Vote cases will be submitted under the supervision of magistrates
बलरामपुर। मजिस्ट्रेटों की निगरानी में 26 अप्रैल की शाम को मत पेटियां स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरों सहित भारी सुरक्षा फोर्स की मौजूदगी में जमा कराई जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी /डीएम श्रुति ने जिले सभी 9 ब्लॉकों में मजिस्ट्रेटों को मतदान व मतगणना कराने के लिए तैनात कर दिया है। सभी मजिस्ट्रेटों को आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीएम श्रुति ने रविवार को बताया कि सुबह सात से सायं छह बजे तक मतदान प्रक्रिया पूरी कराकर सभी शील्ड मत पेटियों को संबंधित ब्लॉक के मतगणना स्थल वाले स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में जमा कराया जाएगा। सभी मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। शील्ड मत पेटियों को स्ट्रांग रूम में जमा कराने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के एमपीपी इंटर कॉलेज के स्ट्रांग रूम में एसडीएम अरुण कुमार गौड़, हरैया सतघरवा ब्लॉक के मोहनलाल रामलाल इंटर कॉलेज शिवपुरा के स्ट्रांग रूम में अपर एसडीएम, तुलसीपुर ब्लॉक के नवीन मंडी समिति स्ट्रांग रूम में एसडीएम विनोद कुमार सिंह को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैसड़ी ब्लॉक के किसान इंटर कॉलेज सिंहमुहानी के स्ट्रांग रूम में डीसी मनरेगा महेंद्र देव पांडेय, पचपेड़वा ब्लॉक के फजले रहमानिया इंटर कॉलेज के स्ट्रांग रूम में डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, उतरौला ब्लॉक के एचआर इंटर कॉलेज के स्ट्रांग रूम में एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव को तैनात किया गया है।

रेहरा बाजार ब्लॉक के भगवती प्रसाद शुक्ल इंटर कॉलेज रेहरा बाजार के स्ट्रांग रूम में पीडी अनिल कुमार सिंह, श्रीदत्तगंज ब्लॉक के चौधरी लालता प्रसाद सिंह बौद्ध महाविद्यालय के स्ट्रांग रूम में सीडीओ रिया केजरीवाल और गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के स्वर्गीय रामतीरथ चौधरी इंटर कॉलेज इमिलिया बनघुसरा के स्ट्रांग रूम में डीसी एनआरएलएम सूबेदार सिंह यादव बतौर मजिस्ट्रेट शील्ड मत पेटियां जमा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed