फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Vishwakarma worship celebrated in mills and factories

मिलों-कारखानों में विश्वकर्मा पूजा की धूम

Tue, 17 Sep 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Vishwakarma worship celebrated in mills and factories
बलरामपुर। भगवान विश्वकर्मा की जयंती मंगलवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों में कार्यक्रम आयोजित कर भगवान विश्वकर्मा को याद किया। कल कारखानों में औजारों की पूजा की गई।
विज्ञापन

नौशहरा मोहल्ला स्थित विश्वकर्मा मंदिर में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिराम विश्वकर्मा की अगुवाई में हवन-पूजन किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा ने देवताओं के स्वर्ग महल का निर्माण कराया था। इंद्रपुरी, यमपुरी, महाभारत काल की द्वारिका, हस्तिनापुर नगरी सहित त्रेता युग में रावण की सोने की लंका का निर्माण भी भगवान विश्वकर्मा ने कराया था। इस मौके पर बृजेश शर्मा, सुजीत शर्मा, देवेश चंद्र विश्वकर्मा, नानबाबू शर्मा, रामकृपाल शर्मा, उमाशंकर शर्मा, केशवानंद, डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा, रामदयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चीनी मिल बलरामपुर में अध्याषी अध्यक्ष मधुकर मिश्र तथा महाप्रबंधक विधि एवं कार्मिक राजीव अग्रवाल ने मिल के अफसरों व कर्मियों के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। शुगर कंपनी तुलसीपुर व बजाज चीनी मिल इटईमैदा भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पचपेड़वा रामलीला मैदान के निकट शिव मंदिर में मंगलवार को विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिवकुमार शर्मा, कुसुम, उमेश उपाध्याय, वासुदेव विश्वकर्मा, मनोहरलाल थारु, राम विलास विश्वकर्मा, गंगोत्री प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed