फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   viral

सफाईकर्मी के न आने से गांवों में बढ़ा संक्रामक रोग का खतरा

Mon, 01 Nov 2021 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
viral
फोटो-11-बलरामपुर के महराजगंज तराई स्थित गांव में फैली गंदगी।(संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
महराजगंज तराई(बलरामपुर)। तुलसीपुुर विकास खंड अंतर्गत महराजगंज तराई क्षेत्र में कई गांव में सफाई कर्मियों के न आने से गांव में गंदगी फैली हुई है। गांव में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर से ग्रामीण परेशान है। नालियां चोक होने तथा कूड़े के ढेर की वजह से संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने बीडीओ को शिकायती पत्र भेजकर गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

महराजगंज तराई क्षेत्र के धनौड़ा, कंदैला, दुदुरा, नेवाजपुर, शिवचरनडीह व दांदव आदि गांव में सफाईकर्मी के न आने से गंदगी फैली हुई है। गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नालियां पटी पड़ी हैं। पानी का बहाव न होने से नालियां बजबजा रही है। नालियों के दुर्गन्ध से ग्रामीणों का बुरा हाल है। विदित हो कि क्षेत्र के कई गांव में गंदगी के चलते संक्रामक रोग फैल चुका है तथा कई लोगों की जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन

ग्रामीण बंटू सिंह, पोल्हे, दशरथ, राम समुझ व बड़कऊ आदि ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित गांव के सफाई कर्मियों की जांच कराई जाएगी। कार्यों में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed