{"_id":"6740ba3419816f7d5c08fa9b","slug":"villages-will-be-developed-with-rs-70-lakh-proposal-passed-balrampur-news-c-99-1-brp1002-117467-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 70 लाख रुपये से होगा गांवों का विकास, प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 70 लाख रुपये से होगा गांवों का विकास, प्रस्ताव पास
विज्ञापन
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। क्षेत्र पंचायत की बैठक में 70 लाख रुपये के अनुपूरक बजट को स्वीकृति दी गई। इससे गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे।
शुक्रवार को ब्लाॅक प्रमुख पंकज सिंह चौहान की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। प्रमुख ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंदों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
बीडीओ रजनीश कुमार शुक्ला ने बताया कि बैठक में 70 लाख रुपये के बजट को मंजूरी मिली। इससे कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में इंटरलाॅकिंग, ब्लाॅक आवासों की मरम्मत के साथ अन्य कार्य कराए जाएंगे। राज्य वित्त, मनरेगा, स्वच्छ भारत, पीएम व मुख्यमंत्री आवास, निशुल्क बोरिंग की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश, बीडीओ रमेश वर्मा, सीडीपीओ डॉ. संदीप, पशु चिकित्साधिकारी एके पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।