{"_id":"6aef477fe55aca5913031355","slug":"villages-and-cities-lit-up-homes-and-courtyards-beamed-with-joy-balrampur-news-c-99-1-slko1029-157584-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: रोशन हुए गांव-शहर, खुशियों से दमके घर-आंगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: रोशन हुए गांव-शहर, खुशियों से दमके घर-आंगन
Sat, 07 Nov 2026 09:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 07 Nov 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
फोटो-26-बलरामपुर में दीपावली पर सजाई गई हनुमानगढ़ी मंदिर।-संवाद
बलरामपुर। अंधकार पर प्रकाश और निराशा पर उम्मीद की जीत का पर्व दीपावली रविवार को जिलेभर में श्रद्धा, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। घरों की चौखट पर दीपों की कतारें सजेंगी तो मंदिरों में घंटों की गूंज और आरती के बीच मां लक्ष्मी-गणेश की पूजा-अर्चना होगी। बाजारों से लेकर गांवों तक त्योहार की रौनक रही। कोई घरों को सजाने में जुटा है तो कोई पूजन सामग्री और मिठाइयों की खरीदारी कर रहा है। इस बार दीपावली पर खुशियों के साथ सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल तरीके से त्योहार मनाने की भी तैयारी है।
नगर के चौक बाजार, वीर विनय चौराहा, पहलवारा और भगवतीगंज सहित प्रमुख बाजारों में दीपावली की खरीदारी को लेकर चहल-पहल बनी हुई है। मिठाइयों, पूजन सामग्री, सजावटी झालरों, गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाओं और मिट्टी के दीयों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। मिठाई खरीदने पहुंचे सेखुइया गांव के रामशंकर पांडेय ने बताया कि इस बार हर साल से ज्यादा उत्साह है। उन्होंने कहा कि त्योहार की तैयारियां पूरी हैं और पटाखों का कम से कम प्रयोग करेंगे।
इसी तरह चोका बाजार के देवी प्रसाद ने बताया कि घरों में साफ-सफाई और रंगाई-पुताई के बाद आकर्षक रंगोली बनाने की तैयारी है। शहर में भगवतीगंज के पास सुआवं पुल को नगर पालिका ने बेहतर ढंग से सजाया है। मेजर चौराहा, झारखंडी मंदिर और अंबेडकर तिराहे को भी रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। शहर के डीपी सिंह ने बताया कि घरों को भी सुंदर झालरों से सजाया गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किए बर्न वार्ड
त्योहार के दौरान पटाखों और आतिशबाजी से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी आवश्यक तैयारियां की हैं। जिला मेमोरियल चिकित्सालय में पांच बेड, संयुक्त जिला चिकित्सालय में दो बेड और प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो बेड के बर्न वार्ड तैयार किए गए हैं। आठ से 11 नवंबर तक ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी, जबकि इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी। सीएमओ डॉ. मुकेश रस्तोगी ने बताया कि चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।
विशेषज्ञों की सलाह, सावधानी से मनाएं दीपावली
जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गिरधर चौहान ने लोगों को पटाखे जलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पटाखे जलाते समय अकेला न छोड़ें। आंखों और त्वचा की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। आतिशबाजी के दौरान पर्याप्त दूरी बनाए रखें। जलने की स्थिति में प्रभावित हिस्से को तत्काल साफ बहते पानी से ठंडा करें। जले हुए स्थान पर घी, तेल या टूथपेस्ट न लगाएं और गंभीर स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें।
आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह के अनुसार, दीपावली पर आग से बचाव के लिए घरों और दुकानों में बिजली के तारों तथा अस्थायी सजावटी लाइटों की जांच करना जरूरी है। दीये पर्दों, कपड़ों और अन्य ज्वलनशील वस्तुओं से दूर रखें। पटाखे खुले स्थान पर ही जलाएं। घर और आसपास पानी, बालू या अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था रखें। आतिशबाजी के बाद अधजले पटाखों को हाथ न लगाएं। आग लगने या किसी अन्य आपात स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल अग्निशमन विभाग और संबंधित विभाग को सूचना दें।
डीएम-एसपी ने दी शुभकामनाएं, शांति और सौहार्द की अपील
जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने जिलेवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। जिलाधिकारी ने लोगों से पर्व को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सभी नागरिक सहयोग करें। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
त्योहार को लेकर पुलिस ने प्रमुख बाजारों, सराफा दुकानों और संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी।