{"_id":"64d676b63ba18245ec0594d9","slug":"villagers-demonstrated-alleging-extortion-balrampur-news-c-99-1-slko1019-1828-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: वसूली का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: वसूली का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Fri, 11 Aug 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के नेवलगढ़ गांव में प्रदर्शन करते उपभोक्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। गैसड़ी विकास खंड के ग्राम पंचायत नेवलगढ़ में ग्रामीणों ने टूटे हुए बिजली के खंभे को बदलने के लिए लाइनमैन पर वसूली का आरोप लगाया है। कहना है कि पहले भी लाइनमैन ने वसूली की थी। ग्रामीणों ने डीएम से मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पूर्व प्रधान रुद्रदेव यादव, लल्लू यादव, कपिल, राकेश गुप्ता, कलाऊ, राकेश यादव, गंगाराम, निब्बर व तारबाबू आदि ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि करीब पांच दिन पहले आंधी व बारिश में बिजली का खंभा टूटकर गिर गया था। इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई। पांच दिन बाद भी खंभा न बदले जाने के कारण गांव में आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है।
जब क्षेत्रीय लाइनमैन से संपर्क किया गया तो उसने इसके लिए सात हजार रुपए की मांग की। इससे पहले भी लाइनमैन ट्रांसफार्मर व तार बदलवाने के नाम पर वसूली कर चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जब भी बिजली व्यवस्था बाधित होती है तो वसूली की जाती है।
विज्ञापन
एक्सईएन पावर काॅरपोरेशन विश्वास कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं से वसूली किए जाने की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही टूटे हुए खंभे को बदलवाकर बिजली आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।