{"_id":"6730f5de09986ce5ba004152","slug":"villagers-caught-two-cubs-of-fishing-cat-balrampur-news-c-99-1-brp1008-116935-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ग्रामीणों ने फिशिंग कैट के दो शावक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ग्रामीणों ने फिशिंग कैट के दो शावक को पकड़ा
Sun, 10 Nov 2024 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय ब्लॉक के कमदा व फतेहनगरा गांव के बीच फिशिंग कैट के दो शावक रविवार को दिखे, जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दोनों शावकों को सोहेलवा जंगल में छोड़ दिया है।
सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बरहवा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत कमदा एवं फतेहनगरा के बीच रविवार की दोपहर रियाज अहमद को उनके धान वाले खेत में दो फिशिंग कैट के शावक दिखाई दिए। फिशिंग कैट के दो शावक दिखने से दोनों गांवाें के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने दोनों शावकों को पकड़ लिया। सुरक्षित ढंग से कमदा गांव के पास लाकर वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीण दोनों को तेंदुए का शावक समझ रहे थे। सूचना पाकर बरहवा रेंज के रेंजर राकेश पाठक, वनदरोगा सूरज पांडेय, वन्यजीव रक्षक आशीष सिंह व बृजमोहन यादव की टीम पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने दोनों शावकों की पहचान जंगली फिशिंग कैट के रूप में की। वन विभाग की टीम ने दोनों को ले जाकर जंगल में छोड़ दिया है।