फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Villagers are scared of monkey attack, forest department installed a cage

Balrampur News: लंगूर के हमले से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

Thu, 24 Jul 2025 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers are scared of monkey attack, forest department installed a cage
बलरामपुर के लौकी गांव के पास बंदर पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजड़ा ।-संवाद
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बरहवा रेंज के लौकी गांव में लंगूर का उत्पात बढ़ता जा रहा है। लंगूर अब तक तीन लोगों पर हमला कर घायल कर चुका है। वन विभाग ने लंगूर को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगवाया है।
विज्ञापन

बुधवार की रात लंगूर के हमले में गांव निवासी मन्नान घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा में भर्ती कराया गया। इससे पहले बनकटवा निवासी बाबूराम और अखिलेश पांडेय भी लंगूर के हमले में घायल हो चुके हैं। बाबूराम की हालत गंभीर होने पर उन्हें गोंडा जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यह लंगूर राहगीरों, ट्रैक्टर चालकों और खेत में काम कर रहे लोगों पर हमला करता है। ग्रामीण अन्नू यादव, गिरधारी यादव, छोटन प्रसाद, लालू यादव और जावेद ने कहा कि पिंजरा लगाने के बावजूद लंगूर पकड़ा नहीं जा सका है। बरहवा रेंज के वन दरोगा सूरज पांडेय ने बताया कि लंगूर को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed