फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Villagers are not getting the benefit of water tank

Balrampur News: ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पानी की टंकी का लाभ

Wed, 12 Jul 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 12 Jul 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Villagers are not getting the benefit of water tank
बलरामपुर के गुगौली कला गांव में बना पानी का टंकी।
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय ब्लॉक के गुगौली कला गांव में पाइप लाइन बिछाने का कार्य अधूरा होने के कारण तीन वर्ष पहले बनकर तैयार हो चुकी पानी की टंकी का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। पानी की टंकी निष्प्रयोज्य होने से ग्रामीण शुद्ध पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने पाइप लाइन का कार्य पूरा कराकर जलापूर्ति शुरू कराए जाने की मांग डीएम से की है।
विज्ञापन

ग्रामवासी स्वामीनाथ वर्मा, शिवकुमार, विजय कुमार, दिवाकर पांडेय, कन्हैया लाल व कामेश्वर वर्मा आदि ने बताया कि गुगौली कला गांव में वर्ष 2020 में पानी टंकी का निर्माण कार्य पूरा हो गया था। गांव में वाटर सप्लाई के लिए पाइप लाइन डालने का कार्य भी उसी समय शुरू हो गया था। तीन साल बाद भी पाइप लाइन का कार्य पूरा नहीं किया जा सका है। कार्य पूरा न होने के कारण जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इन लोगों ने डीएम से पाइप लाइन का कार्य पूरा कराकर जलापूर्ति शुरू करवाए जाने की मांग की है। इस संबंध में जल निगम के जेई अजीत सिंह ने बताया कि कुछ स्थानों पर जलापूर्ति शुरू करा दी गई है। कुछ स्थानों पर पाइल लाइन में लीकेज होने के कारण पेयजलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। ठेकेदार को पाइप बदलने का निर्देश दिया गया है। पाइप बदलवाकर जल्द ही जलापूर्ति शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed