फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Village submerged due to canal cut, angry villagers demonstrated

नहर कटने से जलमग्न हुआ गांव, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 11 Jul 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Village submerged due to canal cut, angry villagers demonstrated
बलरामपुर। रेहरा विकास खंड के देवरिया इनायत गांव में इटवा रजवाहा नहर कटने से गांव जलमग्न हो गया है। खेतों में पानी भर जाने से गन्ना, धान व बाजरे की फसल को काफी नुकसान पहुंच रहा है। नहर की मरम्मत न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामवासी विनोद तिवारी, राम फेरन, संतराम, राम नरायन, अजमल, अकरम, शहाबुद्दीन, दुखहरन यादव, बाबूराम, असलम, दिलीप तिवारी, अतुल तिवारी, भुलई यादव, अंबिकेश्वर, गफ्फार, मानस तिवारी, लल्लू मिया, अनूप तिवारी व पंकज आदि ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि इटवा रजवाहा नहर तीन दिन पहले ही कट गई है।
विज्ञापन

नहर कटने से गांव में चारों तरफ पानी फैल गया है। लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। खेतों में पानी भरने के कारण गन्ना, धान व बाजरे की फसल खराब हो गई है जिससे किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों तरफ पानी ही पानी होने के कारण पशुओं के समक्ष भी चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। इन लोगों ने यह भी बताया कि नहर कटने की सूचना विभाग के अवर अभियंता व सहायक अभियंता को दी गई थी। सूचना देने के बावजूद तीन दिन बाद भी नहर की मरम्मत नहीं कराई जा सकी है।
विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते हम लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। इन लोगों ने जिलाधिकारी से नहर की मरम्मत कराए जाने तथा नुकसान फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

इस संबंध में इटवा रजवाहा नहर खंड-2 के सहायक अभियंता सूर्य प्रकाश गौड़ ने बताया कि नहर की मरम्मत कराने का निर्देश अवर अभियंता को दिया गया था। यदि शीघ्र ही नहर की मरम्मत नहीं कराई गई तो अवर अभियंता व संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed